Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कार से बिक्री के लिये मादक पदार्थ गांजा ले जाते चार चढ़े पुलिस हत्थे चार किलो सात सौ ग्राम गांजा व स्विफ्ट डिजायर कार कोतवाली पुलिस ने किया जप्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर माड़ा की तरफ स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे चार गांजा तस्करों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चार किलो सात सौ ग्राम गांजा व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गयी है । 

वही मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 फरवरी को कस्बा भ्रमण के दौरान कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 66 सी 7175 में आरोपीगण रामजग पाण्डेय पिता केशव पाण्डेय ग्राम बनौली थाना माड़ा जिला सिंगरौली, संदीप अवस्थी पिता रामरूचि अवस्थी ग्राम हर्रहटा थाना व जिला रीवा, गौरव सिंह पिता लाखन सिंह ग्राम सरई सेंगर थाना लौर जिला रीवा, तनुज कुमार पिता त्रिपुरारीधर द्विवेदी ग्राम देवतालाव थाना लौर जिला रीवा का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु माड़ा तरफ जाने की सूचना की तस्दीकी हेतु तत्काल एक टीम को रवाना किया गया और जो मुखबिर के बताये स्थान पर मौके से गवाहों को साथ पहुंच कर रेड की कार्यवाही की गयी तो ग्राम खुटार के पास कार को घेराबंदी कर रेाकवाकर तलाशी ली गयी ।

जिसमें आरोपीगणों के कब्जे से चार किलो सात सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जाकर मौके पर समक्ष गवाहान के गांजा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । 

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक की देख रेख में कोतवाली थाना प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा संपन्न की गयी और वही कार्यवाही में उनि मुकेश, रामजी शर्मा, सउनि जीपी कुशवाहा, आर. अशोक सिंह, दिलीप धाकड़, संजीत कुमार, मुनेन्द्र मिश्रा की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...