
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन ग्राम पंचायत क्षेत्र उज्जयनी में भ्रष्ट्राचार को लेकर जांच चल रही है जिसमें मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्य में लगे लगभग 190 मजदूरों की मजदूरी राशि कई महीनों से प्राप्त नहीं हुयी है जिससे वह दर – दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं ।
इस संबंध में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अरूणदेव पाण्डेय ने बताया कि उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सिंगरौली को इस संबंध में कई बार पत्र लिखा है परन्तु अब तक मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और उन्होने बताया कि आज 11 फरवरी को एक और स्मरण पत्र सौंपा गया है जिसमें उन्होने मांग किया है कि उपरोक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान अविलंब कराया जाय ।
वही फिर से स्मरण पत्र देते हुये कहा कि जल्द ही मजदूरों का मजदूरी भुगतान न होने पर संगठन आंदोलन के लिये बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal