Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अवैध कारोबारियों एवं माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवही करने के दिये निर्देश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 11/02/2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा भू-माफिया, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जेधारियों, अवैध रेत परिवहन, खनिज माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दियें गयें और वही पुलिस कप्तान द्वारा चिटफण्ड कम्पनियों/आरोपियों के विरूद्ध विशेष प्रयास कर आम जनता का पैसा वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला अपराध, गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं चिहिन्त अपराधों तथा सायबर क्राइम के प्रकरणों में विशेष संवदेनशीलता प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

वही बैठक के दौरान थाना स्तर पर विवेचना में लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी संबंधित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान की प्रकरणवार समीक्षा की गयी और साथ ही फरार बदमाश, स्थाई वारंट/ गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक तामील किये जाने हेतु निर्देश दिये गये और वही सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायत एवं विभिन्न माध्यमो से प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गयी एवं समय सीमा के अंदर निराकरण करने हेतु पाबंद किया गया और इसी अनुक्रम में प्रत्येक थाने का भा.द.वि./ माईनर, प्रतिबंधात्मक धाराओं द्विवर्षीय तुलनात्मक जानकारी का अध्ययन कर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि शिकायतो के निराकरण की लापरवाही करने वाले जॉचकर्ता के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी और इस दौरान सम्मन वारण्ट तामीली एवं लंबित चालानों में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये ।

उक्त बैठक में अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवेश कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर, राजीव पाठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा, आशुतोष द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका पाण्डेय एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...