HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली/राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- जिले के ग्राम पंचायतों में सरकारी रोजगार की गारंटी महज कागजों में सीमित मजदूरों के रोजगार में पूंजीपती गुंडों का कब्जा हो गया और मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने वाले जिम्मेदार सरकारी नुमाइंदे अपने प्रतिसत हिसाब मे व्यस्त हैं जिसके चलते जहां मजदूरों को रोजगार हेतु तरसना पड रहा वहीं मजदूर रोजगार तलाश करते हुये भारी मात्रा मे दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हैं देखें रोजगार गारंटी कार्य का वीडियो

गौरतलब हो जिले के ज्यादातर ग्राम पंचायतों के साथ चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बकिया के मजदूरों के रोजगार में पूंजीपति गुंडे पूरी तरह कब्जा कर लिए टोला कैमहबा मे हो रहे तालाब निर्माण कार्य मे जब मजदूरों को कार्य नहीं मिला कई जेसीबी ट्रैक्टरों के माध्यम निर्माण कार्य कराया जाने लगा सरपंच,व रोजगार सहायक मजदूरों की बात नही सुने और मजदूरों को काम नहीं दिए तब मजदूर अपनी पीड़ा ले नागेंद्र सिंह समाजसेवी के पास पहुंचे जिनके द्वारा सुलाब सिंह कुसाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद चितरंगी मो.नं. 7617379618 मे फोन कर सारी जानकारी दिया गया जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही ना करते हुये जिम्मेदार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार कराने और अपने हिस्से के रकम प्रतिशत हिसाब वसूली मे व्यस्त हैं
इस बात की जानकारी जब पत्रकारों को दी गई तीन पत्रकारों की टीम कवरेज करने पहुंचे तो तालाब निर्माण स्थल से सभी JCB ट्रेक्टरों को लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी में छुपा दिया गया था जिसका कवरेज करते समय अरहर के झाडियों से अचानक दर्जजों से जदा गुन्डे निकले और पत्थरों से हमला कर चारों तरफ से घेर मोबाइल चश्मा तोड़ JCB से मार गडने का प्रयास किये बोले हम ड्राइवर हूं हमें 3 खून माफ है खनके यही गाड़ देंगे बीच बचाव दौरान पत्रकार हमलावर खतरनाक गुंडों को अपने मोबाइल में कैद कर सूझ-बूझ के चलते हमला घटनास्थल से भागने में सफल हो जिला पुलिस कप्तान के शासकीय मो. नं. 7049100465 पर मदद हेतु कई बार संपर्क किया गया किंतु मोबाइल बंद होने के कारण पत्रकारों को तत्काल कोई मदद नहीं मिल सका तब क्षेत्रीय पुलिस चौकी बगदरा पहुंच रिपोर्ट किया गया पत्रकारों द्वारा किए गए रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए विनोद सिंह पुलिस चौकी प्रभारी गहन विवेचना जारी कर दिए हैं शेष अगले अंक में।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal