Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यमंत्री आगमन पर लगाये गये पोस्टरो पर पुतायी करने वाले चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे आनंद प्रिटिंग प्रेस संचालक द्वारा पोती गयी थी स्याही, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर भी जप्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर भाजपा नेता वशिष्ट पाण्डेय द्वारा शहर भर में लगवाये गये पोस्टरों पर स्याही पोते जाने के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । 

कोतवाली पुलिस ने पोस्टरों पर केमिकल पोतने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को भी जप्त कर लिया है । 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16/01/2021 को शहर बैढन में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारी में भाजपा सदस्य वशिष्ट पाण्डेय निवासी हर्रई द्वारा शहर बैढन में पार्टी के पदाधिकारियों के लगवाये गये फ्लैक्स बैनरों में दिनांक 15/01/2021 रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीमेन्ट जैसा घोल पोत कर छवि धूमिल की गयी । 

वही वशिष्ट पाण्डेय की रिपोर्ट थाना बैढन में अप. क्र. 86/21 धारा 153 भादवि की शिनाख्त कर बैनर पोस्टर में साल्वेन्ट केमिकल घोल पोतकर छवि धूमिल करने वाले आनन्द प्रिंटर्स प्रेस बिलौजी का संचालक आरोपी आशीष भूर्तिया पिता दिलीप कुमार भूर्तियां उम्र 36 वर्ष निवासी खड़िया, विक्रम सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 22 वर्ष सा. शक्तिनगर सोनभद्र (उ.प्र.) हाल मुकाम बैढन के आनन्द प्रिंटिंग प्रेस बिलौजी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी ।

वही जुर्म को स्वीकार किये व बताये कि उसके प्रधानमंत्री आवास में लगे पोस्टरों को शाहवाल प्रेस के कर्मचारियों द्वारा बैनर फाड़ देने की रंजिश के कारण उसे सबक सिखाने के उद्देश्य से उसके द्वारा बनाये पोस्टरों में केमिकल पोत कर बर्बाद करना बताया गया और वही प्रिंटिंग प्रेस वालों की आपसी रंजिश के चलते बैनर पोस्टरों में केमिकल पोतकर बदरंग करना पाया गया और वही आरोपीगणों के कब्जे से घटना दिनांक में प्रयुक्त की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. यूपी 64 एबी 6309 एवं केमिकल जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है और वही कोतवाली पुलिस बैढन द्वारा अन्धी घटना का खुलासा कर सराहनीय कार्य किया गया है । 

उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, प्रआर अरविन्द द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, आर जितेन्द्र सेंगर, श्याम सुन्दर वैश्य की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...