Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट – सीट बेल्ट व कागजात न होने पर की गयी चलानी कार्यवाही 25 वाहनों का मौके पर कराये गये बीमा, वाहन चालकों को दी गयी समझाइस

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला यातायात प्रभारी आरआई दीपेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट और वाहन के अन्य

कागजात जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा, नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण – पत्र व मोटर साइकिल में सवार 2 व्यक्ति से अधिक सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को रोककर चलानी कार्यवाही की गयी है जिसमे कुल लगभग 40 छोटे -बड़े वाहनों पर कार्यवाही करते हुये मौके पर लगभग 25 वाहनों का बीमा भी कराया गया और साथ ही में चालकों को बीमा का फायदा बताते हुये समझाइस दी गयी कि “जीवन बहुमूल्य है” और आप जब भी घर से वाहन लेकर निकले तब हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करे ।

उक्त वाहन चेकिंग के दौरान यातायात से एएसआई- अशोक सिंह तोमर, कुंजलाल पटेल, सुखदायक रावत, आरक्षक उमेश प्रताप बागरी, रामदरश साकेत सहित यातायात के अन्य सिपाही मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...