बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- खुटार पुलिस का एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिरों की सूचना पर महुआ शराब की भट्टी पर छापामार कार्यवाही की जिसमे पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के डिब्बों में भरी 12 लीटर शराब जिसकी तकरीबन कीमत 1200 रुपये बताई जा रही है व 37 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में खुटार पुलिस को बड़ी कार्यवाही हाथ लगी है

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने नशे के खिलाफ लगातार ताबतोड़ कार्यवाही करते हुए 12 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी कृष्णा प्रसाद प्रजापति पिता मटुकलाल प्रजापति उम्र 59 वर्ष निवासी बुधेला को अपराध क्र 026/21 धारा 34(1) के तहत गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया गया। वही चौकी प्रभारी के लगातार कार्यवाही से अवैध कारोबारियो में दहशत मच गई।जबसे चौकी प्रभारी ने चौकी की कमान संभाली है कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में लगातार ताबतोड़ कार्यवाही से अपराधियों की मानो कमर तोड़ दी हो।

उक्त कार्यवाही में बैढ़न निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक सतेन्द्र अग्निहोत्री,संजीत कुमार,आरक्षक मुनेन्द्र मिश्रा,पुष्कर पोरवाल,दिलीप धाकड़,अशोक प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal