ब्रेकिंग न्यूज – 28/01/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/वरुण कुमार) सिंगरौली –
प्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन मे जिले के 1200 बूथो पर 31 जनवरी को पल्स पोलियो की खुराक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को बूथो पर एवं 1 एवं 2 फरवरी को छूटे हुये बच्चो को चिन्हित कर उनके घर घर जाकर टीम के द्वारा दवा पिलाई जायेगी।

उन्होने बताया कि इस अभियान के लिए सभी तैयारियो को पूर्ण किया जा चुका है। उन्होने जिले के लोगो से अपील किया है कि निर्धारित तिथि को अपने नजदीक बूथो पर पहुचकर अपने घर आस पडोस के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो दवा खुराक जरूर पिलाये।तथा इस कार्य मे शासन को सहायोग प्रदान करे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal