महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा हेतु महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा अधिकृत संस्था एच.एम.एस. के आईईसी टीम द्वारा वार्ड क्र. 41 गनियारी क्षेत्र के आवासीय कालोनी – शांतिनगर सहित कई घरों व मन्दिर परिसर स्थल पर जाकर घरों से निकलने वाले गीले कचरे जैसे आलू प्याज के छिलके और मूली पालक के पत्ते व घर में बचे हुये जूठन वगैरह से जैविक खाद बनाने हेतु जागरूक किया गया और वही महिलाये – पुरुष को प्रशिक्षण देने के बाद जैविक खाद बनाने वाले को पाउडर केमिकल पैकेट निःशुल्क में उक्त टीम द्वारा प्रत्येक लोगो वितरण किया गया ।

उक्त टीम द्वारा गनियारी के शांतिनगर में शिव मंदिर परिसर के पास महिलाओ और बच्चों को एकत्रित कर महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा हेतु जनजागरूकता की गयी जिसमे घरेलू हिंसा की शिकायत व अपने आस पास होने वाले गतिविधियां की जानकारी देने हेतु महिला हेल्प लाइन नंबर 1090/1091 और चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 पर सूचना देवे और इसके अलावा डायल 100 के साथ अपने नजदीकी पुलिस थाना को सूचना देवे और डरे नही बेझिझक डटकर मुकाबला करे ।
मौके पर आईईसी सदस्य सचिन निगम, प्रभाकर श्रीवास्तव, मुकेश केवट, प्रियंका गुप्ता, अर्चिता सिंह, आकांक्षा त्रिपाठी और नगर निगम स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी और स्थानीयो में मीना सोनी, धनवंती सोनी, व्यास सोनी, अनिल सोनी, अजय गुप्ता, रेखा, बिट्टू, नजरीन खान, नीरज कारीवाल सहित अन्य महिलाएं पुरुष बच्चे मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal