Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैढन में संचालित पं. दीनदयाल रसोई में जरूरतमन्दो को नहीं मिल रहा है भरपेट भोजन, आधा पेट खाकर जाते हैं वापस

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना गरीब मजदूर जरूरतमंद को मात्र ₹10 रुपये में भोजन दिये जाने हेतु पंडित दीनदयाल रसोई योजना के तहत जिला मुख्यालय बैढन के पुराना जिला अस्पताल परिसर के बगल में

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा संचालित है जिसमें संविदाकार द्वारा मात्र ₹10 में भरपेट भोजन दिये जाने का प्रावधान है जिसमे दाल- चावल, सब्जी रोटी आचार दिया जाता है और वही मजदूर जरूरतमंद बताते हैं कि परोसी गयी थाली में दोबारा सब्जी दाल चावल मांगने पर नहीं दिया जाता है और संचालक द्वारा यह कहा जाता है कि दोबारा कुछ भी लेना है तो ₹10 रुपये फिर से जमा करना होगा तभी कुछ दाल सब्जी चावल वगैरह मिलगा ऐसे में मजदूर भरपेट खाना न खाकर आधा पेट खाना खाकर वापस जाते हैं ।

यह भी बताते हैं कि इसके पूर्व में मात्र ₹5 में भरपेट भोजन मिलता था जो अब 5 रुपये की जगह ₹10 रुपये हो गया और इसके बावजूद भरपेट भोजन नहीं दिया जा रहा है ।

वही मजदूर जरूरतमन्द कहते है कि ऐसे में ₹10 रुपये खर्च करके दीनदयाल रसोई योजना में खाना खाने नहीं जायेगे इससे अच्छा है कि दोपहर का खाना घर से नमक रोटी लाकर खा लेना ही बेहतर है औऱ वही जिले के सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...