Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

11वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” आयोजित कलेक्टर ने मतदाता दिवस की दिलायी शपथ

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय परिसर मे आज 11वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” आयोजित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीणा, सीईओ जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर श्री डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार,निगमायुक्त आरपी सिंह, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं नवीन मतदाता व बीएलओ उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मीणा ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलवायी गयी और इसके पश्चात् राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त संदेश एवं निर्वाचन के प्रतिवेदन का वाचन किया और इस कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा नवीन मतदाताओं को निर्वाचन पहचान पत्र वितरित किये गये और वही 18 वर्ष पूरा कर चुके हुये नये मतदाताओं का नाम जोड़े जाने का फार्म बीएलओ द्वारा लिया गया ।

इस दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये गये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...