Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली को सुशासन का माडल बनाये – सांसद श्रीमती रीति पाठक

लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढते कदम कार्यक्रम सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 25 जनवरी 2021 को सिंगरौली कार्यालय तहसील व लोकसेवा केन्द्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीधी/ सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि सिंगरौली जिला की टीम अच्छा कार्य कर रही है और लोगो को सेवाएं तत्परतापूर्वक प्रदान करने के साथ ही आवेदकों के साथ व्यवहार भी अच्छा है और उन्होने कहा कि जिले को सुशासन के क्षेत्र माडल बनाये और सांसद श्रीमती पाठक ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसेवा एवं सुशासन के बढते कदम कहा कि लोकसेवा मे प्राप्त आवेदनो का समय सीमा मे निर्धारण का आवेदको को मिल जाना ही सुशासन है।

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आम जनो को कार्यालयो का चक्कर न लगाना पड़े और निर्धारित समय पर इनके आवेदन पत्रो का निराकरण हो ऐसी मंशा के साथ मध्यप्रदेश लोकसेवा गारंटी अधिनियम – 2010 मध्यप्रदेश मे लागू किया था और इस अधिनियम को लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना ।

वही देवसर विधानसभा विधायक सुभाष रामचरित्र बर्मा ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत जिस तरह से आवेदनो का निराकरण हो रहा है एवं आम नागरिको को इस सेवा से लाभ प्राप्त हो रहा है यह सराहनीय पहल है और हमारे मुख्यमंत्री जी का जो सपना था वह आज पूरा होता दिखायी पड़ रहा है।

वही जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार पाठक ने भी अपने उद्बोधन मे लोक सेवा गांरटी अधिनियम के प्राप्त आवेदन पत्रो का निराकरण निर्धारित समय सीमा मे होने की सराहना करते हुये कहा कि यह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की सोच का परिणाम है कि एक दिन मे ही लोगो के आवश्यक दस्तावेज आदि उपलब्ध हो रहे है।

इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि जिले मे लोक सेवा के 6 केन्द्र संचालित किये गये जो तहसील मुख्यालय मे स्थित है इन केन्द्रो मे निर्धारित शुल्क देकर सेवाओ का लाभ निर्धारित समय पर प्राप्त किया जा रहा है और वही आयुष्मान पंजीयन एवं आधार कार्ड भी लोक सेवा केन्द्रो मे बनाये जा रहे आम जन इन केन्द्रो मे पहुचकर अपना आधार कार्ड एवं आयुष्मान का निर्धारित शुल्क देकर बनवा सकते है और वही उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि “समाधान एक दिवस” मे प्राप्त होने वाले आवेदनो का निराकरण उसी दिन कर आवेदको को सेवा उपलब्ध कराये और इस अवसर पर आवेदको को ऋण पुस्तिका सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।

उक्त अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी सीईओ साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, नपानि कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, पुष्पराज, अभय सिह सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे ।

इस मौके पर लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढते कदम राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया और जिसमे जिले के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान के उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना देखा गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...