
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा ने बताया कि “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे भोपाल के मिंटोहाल मे आयोजित पंख अभियान का शुभारंभ करेगे ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान वन स्टाप सेंटर व आगनबाड़ी केन्द्रो का वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण करेगे और सिंगरौली जिले मे जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पं. अटल सामुदायिक भवन बिलौजी मे किया जायेगा ।
जिसमे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना जायेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal