Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली मे किया 873 करोड़ रूपयें के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण

2024 तक हर गरीब को मिलेंगे पक्के आवास – सीएम शिवराज सिंह

सिंगरौली में माईनिंग कालेज व मेडिकल कालेज स्थापना की सीएम ने की घोषणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली बिलौंजी एनसीएल मैदान मे आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुये कहा कि सिंगरौली मे 2024 तक हर गरीब को पक्के आवास उपलंब्ध कराये जायेगे और सिंगरौली शहर और जिले के विकास की पूरी कार्य योजना तैयार की गयी है और सिंगरौली का सर्वर्गीण विकास किया जायेगा।

उक्त समारोह मे मुख्यमंत्री ने 873 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया और वही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री (शहरी) आवास योजना के तहत 504 हितग्राहियो को नये आवास की चाभी प्रदान की गयी और मुख्यमंत्री ने समारोह मे विभिन्न हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कन्यापूजन करके बेटियो को सम्मानित किया और इसके बाद उन्होने आम जनता को संबोधित करते हुये कहा कि सिंगरौली जिले के लिये वरदान बनने वाली गोड़ सिचाई परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जायेगा और मुख्यमंत्री ने लोगो के बीच सिंगरौली मे माईनिंग कालेज की स्थापना की घोषणा की और मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली मे मेडिकल कालेज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है और जिसका शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा और कौशल विकास के लिए आईटीआई कालेज की सीटो मे वृद्धि की जायेगी ।

सिंगरौली जिले मे लग रहे बड़े उद्योगो मे जिले के युवाओ को रोजगार की प्राथमिकता दी जायेगी और इन उद्योगो मे रोजगार नौकरी स्थानीय स्तर पर 75 प्रतिशत युवाओ के लिए होगे और सिंगरौली के विकास मे किसी तरह की कसर नही रहेगी और वही मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा उद्योगो की स्थापना के साथ विस्थापितो का उचित पुर्नावास करे और कमिश्नर इसकी नियमित समीक्षा करे उन्होने कहा कि सिंगरौली जिले मे अगले दो साल मे हर घर मे नल से जल की आपूर्ति की जायेगी ।

जनता मेरी भगवान है, प्रदेश में गुण्डे बदमाशों की अक्ल ठिकाने लगा दी गयी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली शहर व जिले मे युवाओ को स्वरोजगार का अवसर देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है पथ पर विक्रय करने वालो को बिना ब्याज का 10 हजार रूपये का ऋण दिया जा रहा है और आयुष्मान योजना से हर गरीब को हर साल 5 लाख रूपये तक के उपचार की सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे गुण्डे बदमाशो व माफियाओ की अक्ल ठिकाने लगा दी गयी है और भू माफियाओ से 7 हजार करोड़ रूपये की सरकारी जमीन मुक्त करायी गयी है और वही ड्रग्स माफियाओ को जेल भेजने व उनकी फैक्ट्री नष्ट करने की कार्यवाही की गयी है और धर्मान्तरण व बेटियो का अपमान एवं शोषण करने वालो को जीवन भर जेल मे डालने के लिये नये कानून बनाये गये है और उन्होंने कहा कि जनता मेरी भगवान है उसके कल्याण का कार्य मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है संबल योजना से पुन: पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया जा रहा है और शीघ्र ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से गरीब बेटियो के विवाह होगे और उन्होने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने मे सिंगरौली जिले का 100 प्रतिशत योगदान है आपने सभी सीटे हमारी झोली मे डालकर सरकार बनाने का अवसर दिया है ।

संजीवनी बूटी के रूप आई है कोरोना वैक्सीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मै कोरोना काल मे चौथी बार मुख्यमंत्री बना और कोरोना से दूरदर्शी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे सफल लडाई लडी गयी और आज का दिन सिंगरौली ही नही पूरे देश की जनता के लिए वैक्सीन के रूप मे कोरोना से मुक्त की संजीवनी बूटी लेकर आया है पूरे प्रदेश मे पहला कोरोना वैक्सीन का टीका उन सफाई कर्मियो व डाक्टरो को लगाया गया जिन्होने अपनी जान की परवाह किये बिना करोना से हमे बचाने का प्रयास किया और कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और कारगार है इसके बारे मे फैलाई जा रही अफवाहो से घबराये नही अपनी बारी आने पर निर्भय होकर वैक्सीन लगवाये।

उक्त समारोह मे सांसद श्रीमती रीति पाठक व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य ने उद्बोधन देते हुये रिहंद बाध से 113 गाँव मे सिचाई सुविधा देने वाली परियोजना को मंजूरी, मेडिकल कालेज व माईनिंग कालेज की स्थापना की माग रखी और समारोह का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष- बीरेन्द गोयल द्वारा आभार किया गया ।

इस समारोह में उपस्थित

उक्त समारोह मे मुख्य रूप से उपस्थित विधायक चितरंगी अमर सिंह, विधायक धौहनी कुवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र बर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार पाठक, पूर्व विधायक राजेन्द मेश्राम, निवर्तमान महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, विन्ध्य विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष सुभाष, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरिश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, बीरेन्द्र मिश्र, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राधा सिंह, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष विजय वैश्य, चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, रामसुमिरन गुप्ता, रामनिवास शाह, शिवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, नरेश शाह सहित अन्य कार्यकता व हजारो की संख्या मे आम जन उपस्थित रहे।

अधिकारियों में मुख्य रूप से उपस्थित

उक्त समारोह मे रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह, सहित अन्य के विभाग अधिकारी उपस्थित रहे ।

दुर्व्यवस्थाओं का रहा आलम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एनसीएल ग्राउंड में विशाल आम सभा को सम्बोधित किया और इस दौरान कई जगह दुर्व्यवस्थाये भी देखने को मिलीं और मीडिया के लिये बनाये गये पत्रकार दिर्घा में गैर पत्रकारों का जमावड़ा इस कदर रहा कि पत्रकारों को बैठने के लिये कुर्सी ही नहीं थी, हारकर पत्रकारों ने खड़े होकर समाचार कवरेज किया और घंटों पंडाल में बैठे लोगों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गयी थी और जिससे पंडाल में बैठे लोगों को खाशी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समय के अभाव होने की बात कहते हुये मीडिया से मुलाकात नहीं की जिससे मीडिया में भी निराशा छाया रहा और वही सभा के दौरान सांसद श्रीमती रीती पाठक के अलावा किसी भी वक्ता ने मीडिया का आभार तक नहीं जताया। 

जिला प्रशासन द्वारा बकायदे मीडियाकर्मियों को कार्ड और आमंत्रण पत्र तो बंटवा दिये परन्तु समाचार कवरेज करने वालों के लिये किसी तरह की व्यवस्था नहीं करायी गयी । 

जमकर उड़ी शोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, 80 प्रतिशत लोग बिना मास्क के दिखे

एनसीएल ग्राउंड बिलौजी में आयोजित मुख्यमंत्री की विशाल आमसभा में सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ती देखी गयीं और वही कोरोना महामारी के शुरूआती दौर से हर जगह यह हिदायत दी जाती रही कि कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से हर आदमी करे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी हर हाल में हो लेकिन मुख्यमंत्री की सभा में जहां हजारों की संख्या में लोग जुटे वहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी और वही दूर-दराज से जुटे लोगों द्वारा न तो मास्क का ही प्रयोग किया गया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

वही हजारों की संख्या में लोग एक दूसरे से सटे सभास्थल के अंदर जाते व बाहर निकलते देखे गये। सभास्थल में भी इस तरह सटाकर कुर्सियां लगायी गयी थीं कि वहां किसी हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सकता था और मंच से कई बार लोगों को मास्क लगाने की समझाईस दी गयी यहां तक की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी लोगों से अपील किया कि वैक्सीन लगने के बाद भी आवश्यक रूप से सब लोग मास्क का प्रयोग करें व शोसल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें परन्तु जो कुछ लोग जेब में मास्क लेकर सभास्थल में पहुंचे थे उन्होने मास्क जेब से नहीं निकाला जबकि 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने बिना मास्क के मुख्यमंत्री के भाषण को सुना ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...