बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 13/01/2021 मध्य प्रदेश शासन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 16 जनवरी 2021 को बैढन जिला मुख्यालय बिलौंजी एनसीएल ग्राउंड मे आगमन होने की तैयारी जोरों पर चल रहा है और वही सरकार की चल रहे जन कल्याणकारी योजनाये को पात्र हितग्राहियों को लाभाविन्त करेगें ।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी कार्यक्रम स्थल पर जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारी साथ जाकर तैयारी का जायजा लिया और वही कार्यक्रम से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये ।
मौके पर सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, देवसर एसडीएम- विकास सिंह, नपानि आयुक्त आरपी सिंह, एसडीओ- आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, प्रवीण गोस्वामी और जिला प्रशासन – पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal