ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/1/2021
BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला एवं सत्र न्यायालय बैढन के एडवोकेट त्रिपुरारीनाथ पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्ष/महीने दिनांक 09/10/2020 को को रात्रि पाली में एनटीपीसी के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत संविदा श्रमिक अजीत कुमार दुबे पिता राजेंद्र प्रसाद दुबे निवासी ग्राम खजूरी थाना बैढन की मृत्यु हो गयी व 5 दिन बाद शव मिला था और आये दिन इस तरह से प्लांटों में मजदूरों की मृत्यु होती रहती है जिसको रोकने के लिये

औद्योगिक घरानों द्वारा किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जाता है और वही असमय अजीत दुबे की मृत्यु से सिंगरौली के आम जनता को दुखी होना पड़ा और इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व सक्षम व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर करना व प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने व आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूरन सोचना पड़ा और एनटीपीसी विंध्याचल सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक मनीष जौहरी, महाप्रबंधक, मान संसाधन उत्तमलाल, साइट इंचार्ज रवि कुमार व संविदाकार भूपेंद्र सिंह के ऊपर परिवारी त्रिपुरारीनाथ पाण्डेय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 का अपराध पंजीबद्ध किये जाने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें साक्षियों के कथन होने के बाद कल दिनांक 12/01/2021 को उपरोक्त व्यक्तियों को अपराधी मानते हुये न्यायालय ने 304 (ए) का अपराध पंजीबद्ध किये जाने का आदेश जारी किया जिसका प्रकरण क्रमांक 21/21 है ।
उक्त सभी व्यक्तियों को जमानती वारंट से न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश पारित किया गया और आगामी सुनवाई की तिथि 28/01/2021 को नियत की गयी है ।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के उक्त आदेश के बाद औद्योगिक घरानों के द्वारा स्थापित संयंत्रों में दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है और साथ ही मानव जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।
उक्त परिवाद में परिवादी त्रिपुरारी नाथ पाण्डेय की ओर से विजेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट होकर प्रकरण की पैरवी कर रहे हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal