BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 12/01/2020 को दोपहर में खुटार के पास माडा से बैढन आ रही रिंकू बस सर्विस यात्री बस अनियंत्रित हो कर पलट गयी जिसमे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये हैं जिसमे घायलों मे 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है ।

बताया जा रहा है कि दर्जनभर यात्रियों से भरी यह बस खुटार में तालाब के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गयी पलट गयी और वही कुछ लोग आरोप लगाते हुये बता रहे हैं कि कोयला वाहन हाईवा ओवरटेक करके निकल रही थी तभी यह घटना घटी है जाँच का विषय बना हुआ है ।
जिसमे घायल यात्रियों को उपचार हेतु जिला मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर में डायल 108 द्वारा पहुंचाया गया है जहाँ पर घायलों का उपचार किया जा रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal