सिंगरौली/ब्यरो कार्यालय:- दिनांक 08.12.2020, रिलायंस सासन पावर एवं कोल परियोजना मुहेर के 85 विस्थापितों के द्वारा अपनी समस्याओं को सुनाते हुए अपना आवेदन कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना को दिया ।

विदित हो कि कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सासन पावर एवं मुहेर कोल परियोजना के विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संबंधित परियोजनाओं के 85 विस्थापितों के द्वारा अपने समस्याओं का आवेदन कलेक्टर श्री मीना को दिया । कलेक्टर के द्वारा विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक एक-एक व्यक्तियों से सुनने के पश्चात जनसुनवाई स्थल पर ही प्राप्त आवेदन पत्रों को ई-समीक्षा पोर्टल पर दर्ज कराते हुए शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया गया, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के द्वारा उपस्थित विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित जो भी समस्याएं यदि है तो उसका भी आवेदन देवें । पुलिस विभाग के द्वारा भी आपके समस्याओं का निराकरण प्रमुखता के साथ किया जावेगा । जनसुनवाई के दौरान नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री आर0पी0 सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री संपदा सराफ, रिलायंस परियोजना के रबी मिश्रा, लोक सेवा प्रबंधक श्री रमेश पटेल उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal