
ब्रेकिंग न्यूज – 10/12/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिंह/वरुण कुमार) सिंगरौली – दिनांक 10/12/2020, रूपये 35.30 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सिंगरौलिया हवाई पट्टी के निर्माण कार्य का शीघ्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा वर्चुअल वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास होगा । शिलान्यास की तिथि इसी सप्ताह में किसी दिवस प्राप्त होने की प्रबल संभावना को मद्दे नजर रखते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहॅुच कर शिलान्यास कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु निर्धारित समय पर तैयारियों से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समय में किये जाने का निर्देश दिए गये ।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री आर.पी. सिंह, एसडीएम श्री ऋषि पवार, जिला परिवहन अधिकारी श्री एस.पी. दुबे, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अरूण पाण्डेय, प्रभारी तहसीलदार श्रीमती जान्हवी शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बी.एस. मरावी, नगर पालिक निगम के कार्यपालन यंत्री श्री व्ही.पी. उपाध्याय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal