HS-NEWS-हिम्मत समाचार मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़_
कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS NEWS:-SINGRAULI- कोल इण्डिया आई. टी. आई. इम्प्लाईज एसोसिएशन सीटिया अध्यक्ष-आर.टी.राय, कोषाध्यक्ष-राज कुमार मौर्या, महामंत्री-बी के पटेल दियानांक:-04/12/2020 संगठन के एनसीएल जोन के महामंत्री बी के पटेल के द्वारा बताया गया कि प्रबंधन को कई बार पत्र के माध्यम से सूचना दी गई परंतु प्रबंधन का 1% वार्षिक लाभांश कर्मचारियों को देने हेतु किसी भी प्रकार से सकारात्मक रवैया नहीं दिखाई देने पर संगठन को मजबूर होकर आज एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन पर मुख्यालय पर उतरना पड़ा,क्योंकि कोल इंडिया

आईटीआई इम्प्लाईज एसोसिएशन हमेशा अपने सदस्यों एवं पूरे एनसीएल के कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा से लड़ता आया है इसलिए संगठन का कर्तव्य है कि वह 1% वार्षिक लाभांश जैसे मुद्दे पर कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करे और संगठन कर भी रहा है आज हो रहे हैं धरना एवं प्रदर्शन में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी होने के कारण संगठन ने पूरी तरह एतिहात बरतते हुए धरना एवं प्रदर्शन में बिल्कुल सीमित सदस्यों के साथ पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया परंतु प्रत्येक परियोजना इकाई में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त था कि वे लोग आज के धरना एवं प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके क्योंकि हर परियोजना से बहुत सारे तकनीकी साथियों ने अपनी 1 दिन की आकस्मिक अवकाश लगा कर रखी थी परंतु संगठन ने भारत सरकार की गाइड लाईनों का पालन करते हुए उन्हें इसमें शामिल होने के लिए अनुमति प्रदान नहीं की, पत्र के माध्यम से महामंत्री ने बताया कि स्थापना दिवस पर संदेश में कंपनी की उपलब्धियों के विवरण बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किए कि 11.62 मिलियन टन से सफर शुरू होकर 108 मिलिय टन तक का सफर तय किया है और मुनाफा 100 करोड़ से बढ़ते हुए 6985 करोड़ पहुंच गया जो निश्चित रूप से बहुत ही गौरवमयी है परंतु वर्षो से मिल रहे लाभांश के पारितोषिक अध्याय को श्रीमान जी ने अपनी कलम से हटा दिया जिससे श्रमिको में घोर निराशा हुई खनिकों के खून पसीने की कमाई पर पारितोषिक देने की परिपाटी 2006 से जो शुरू की गई थी उसे आपके हाथों स्वर्णाक्षरों से बढ़ाए जाने की हजारों कर्मियों को आशा थी किन्तु इसे श्रीमान जी के हाथों से समाप्त किये जाने की सोच कल्पना से परे है।
अपने हक़ को छिनता हुआ देख संक्रमण काल के बावजूद संघ ने कोविड -19 प्रोटेक्शन गाइडलाइन के साथ अति सीमित संख्या में धरना / प्रदर्शन द्वारा अब तक प्रतीकात्मक विरोध ही प्रकट किया है जिसे श्रीमान आपदा की मजबूरी को हनन का अवसर नहीं बनायेंगे संघ ने ज्ञापन के माध्यम से एनसीएल प्रबंधन से अनुरोध किया कि आप एनसीएल के समस्त कर्मचारियों के अधिकारों का हनन न करते हुए जल्द से जल्द वार्षिक लाभांश का 1% ₹34500 कर्मचारियों को प्रदान करने की ओर जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे, और यदि ऐसा नहीं होता है तो संगठन अपनी आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए और उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिससे होने वाली हर प्रकार की क्षति के लिए पूरी तरह प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।
बी.के.पटेल महासचिव कोल इण्डिया आई.टी.आई. इम्प्लाईज एसोसिएशन एन.सी.एल. जोन सिंगरौली जिला- सिंगरौली (म.प्र.)
himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal