बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत माह 13 नवम्बर 2020 को नवागनर से एक स्कूटी चोरों ने गायब कर दी थी जबकि जिसकी शिकायत नवानगर थाने में दर्ज करायी गयी थी एक और मामले में 03 दिसम्बर 2020 को नवानगर स्थित घर के बाहर खड़ी होण्डा लीवो मोटर साइकिल को भी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था और उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये नवानगर पुलिस ने 04 दिसम्बर को निगाही नर्सरी के पास से चोरी गयी मोटर साईकिल व स्कूटी बरामद की गयी और चोरी में शामिल निखिल भारती पिता बसन्त राम साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी निगाही सेक्टर -8 एमक्यू 608 को गिरफ्तार कर लिया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13/11/2020 फरियादी इम्तियाज पिता मो. सहाबुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी- नवानगर का उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 12/11 को रात करीबन 08:00 बजे बाजार में अपने कमरा नवानगर आया था स्कूटी क्र. जे.एच.09 एटी 5436 यमहा कम्पनी की नीले काले रंग की अपने घर के बाहर खड़ी कर के घर के अन्दर चला गया था तो थोड़ी देर जब घर के बाहर निकला तो देखा कि स्कूटी घर के सामने से कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।
उक्त सूचना पर अप. क्र. 300/2020 धारा 379 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया और विवेचना के दौरान चोरी गयी स्कूटी की पता तलाश हेतु मुखबीर मामूर किया गया और दिनांक 03/12/2020 को फरियादी अनुज सुरेन पिता बेंजामीन सुरेन उम्र 21वर्ष निवासी नवानगर द्वारा थाना उपस्थित आकर मोटर साइकिल होण्डा लीवो क्रमांक ओ.डी. 14 क्यू 9325 लाल रंग की जो दिनांक 27/11/2020 को सुबह 08:00 बजे घर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चुरा लेने की रिपोर्ट दर्ज करायी है इस दौरान विवेचना आरोपी मोटर साइकिल एवं स्कूटी की पता तलाश हेतु भरसक प्रयास किये गये।
वही जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04/12/2020 नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक – यूपी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर निगाही नर्सरी के पास से चोरी की गयी मोटरसाईकिल होण्डा लीवो क्रमांक ओडी 14 क्यू 9325 लाल रंग एवं स्कूटी क्र. जे.एच.09 एटी 5436 यमहा कम्पनी कुल कीमती एक लाख रूपये की आरोपी निखित भारती पिता बसंतराम उम्र 20 वर्ष निवासी निगाही कालोनी के कब्जे से बरामद की गयी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- यूपी सिंह, सउनि – श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रआर. संजीत सिंह, उत्तम सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, डीएन सिंह, संजय सिंह परिहार, अजीत सिंह, कुलदीप शर्मा की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal