बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा में शहर कांग्रेस कमेटी ने बिजली की समस्याओं को लेकर मोरवा में विद्युत वितरण केंद्र के सामने विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जहाँ बिजली से संबंधित समस्याओं से तंग बड़ी संख्या में आम उपभोक्ता पहुंचे तमाम उपभोक्ता बड़े बिजली के बिल को लेकर परेशान है तो कईयों का कनेक्शन काट दिया गया है सबसे दुखद बात तो यह कि इन की शिकायतों को सुनने वाला कोई नहीं है जिसको लेकर गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में मोरवा बिजली ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया गया कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अवैध वसूली और कनेक्शन काटने की शिकायतों का निराकरण होना,बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिचायक है श्री चन्देल ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार थी तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देने का प्रावधान किया था और बढ़े हुए बिजली बिल को हाफ करने का प्रावधान भी निश्चित किया था किंतु जब से यह खरीद-फरोख्त की सरकार सत्ता में आई है पुनः आम जनता के साथ लूट शुरू हो गई है
15 दिन में निदान नही तो होगा तालाबंदी – अरविन्द सिंह चन्देल

श्री चंदेल ने कहा कि स्वयं को मामा बताने वाले छलिया मुख्यमंत्री ने एक बार पुनः प्रदेश की जनता पर बिजली का बोझ डालना शुरू कर दिया है उन्होंने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिवस के अंदर मीटर और उन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाए तो जिला कांग्रेस तालाबंदी कर बिजली विभाग में अब उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।वही उधमी प्रकोष्ठ महामंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि मोरवा क्षेत्र में अधिकतर घरों में मीटर तक नहीं लगे हैं ऐसी स्थिति में लोगों के बिल भेजे जा रहे हैं इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या हो सकता है जिनके मीटर की रीडिंग शून्य हैं उनके घर का बिल ₹35000 आ रहा है वही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लखनलाल शाह ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में काबिज हुई है कहीं ना कहीं उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी,सेवादल के मुख्य संगठक रूपेश चंद्र पाण्डेय,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन पाण्डेय,महामंत्री सुरेश दुबे, रमाशंकर सिंह,बीके सिंह परिहार, अमरजीत सिंह बिल्लू,आशीष अग्रहरी,सिल्लू,अब्दुल हमीद,शिव नाथ महतो,मोहम्मद इस्लाम, कल्लू नयारिया,पूर्ण देव सिंह,अश्वनी दुबे,मोहम्मद इरफान,संजय महतो,उपेंद्र सिंह, अफजल,पूर्ण श्रद्धा जायसवाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्षप्रवीण सिंह चौहान,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज पाण्डेय,अजय सिंह चंदेल,मनोज सिंह,अतुल शुक्लाजुल्फिकारअली,अनिल वर्मा,रमेश शुक्ला,चंद्रिका पाण्डेय, रामलालू कुशवाहा, बंन्तो कौर,परमेश्वर पटेल,सुषमा सूरी, सुरेंद्र गुप्ता,महाराज जी,तुला कुशवाहासुदामा कुशवाहा,सुरेंद्र धर दुबे,नसीमुद्दीन,छोटू,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद साहिल,सुधीर शर्मा,निक्कू,मोहम्मद जावेद, उमाशंकर खैरवार,हरिश्चंद्र यादव, अशोक सोनी के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal