ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/11/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन अभी-अभी कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पटाखा व्यावसाई भारी संख्या में जमे है ।
पटाखा व्यवसाईयों का कहना दीपावली के अवसर पर विगत दिवस 24/10/2020 को गृह मंत्रालय द्वारा पटाखा दुकान लगाने के लिये जारी हुये थे जिसमें 512 चालान कटा था ₹120 का एफिडेविट आवेदन पत्र देकर उपखंड अधिकारी द्वारा लगभग 168 पटाखा बिक्री लाइसेंस जारी किये गये थे और वही 40 से 50 आवेदन पत्र पड़े है और वही बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुये एनजीटी के आदेश को लागू कराने हेतु कल अचानक जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा पटाखे की कोई दुकान नहीं लगेगी पटाखा व्यवसायियों में अफरा – तफरी का माहौल बना हुआ है और बताते हैं कि कोरोनकाल में व्यापारी त्रस्त थे वही त्यौहार के मौके पर दो – चार पैसे कमाने के उद्देश्य से बाजार से कुछ उधार रुपये लेकर पटाखा की खरीदी की गयी जिसमे ₹70 हजार से लेकर लगभग ₹2 लाख रुपये तक का पटाखा खरीदी किया जा चुका है अब क्या करेंगे उनका अपना कहना है ।
इनका कहना है
एसडीएम- विकास सिंह ने पटाखा व्यवसासियों को बताया कि शासन एवं जिला प्रशासन कोई मंशा नहीं है एनजीटी के आदेश का पालन कराने हेतु पटाखा बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बारे में विचार किया जायेगा ।
जिला कलेक्टर से निवेदन के लिये पटाखा व्यवसाई बाहर बैठे हुये और वही पटाखा बेचने का लाइसेंस बहाल किये जाये वही लगभग सैकड़ों की संख्या में पटाखा व्यवसाई बाहर खड़े हुये देखे गये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal