Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आँगन में खड़ी पल्सर मोटर साइकिल मध्य रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा गेट का ताला तोड़कर ले उड़े 10 दिन पूर्व रात में पुलिस बताकर पड़ोस के दिव्यांग बृद्ध महिला के गले मे पहनी सोने की अध्धी – मोहर हसिया से काटकर हुये थे चम्पत

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/10/2020

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी के टिकुरी टोला घर के आंगन में खड़ी काला पल्सर मोटर साइकिल क्र. एमपी 66 एमजी 0166 अज्ञात चोरों द्वारा आज दिनांक को बीती मध्य रात्रि को गेट का ताला तोड़कर पल्सर को उड़ा दिये वही जगह – जगह चर्चा का विषय बना हुआ है ।

वही सुबह होते ही परिजन पल्सर मोटर साइकिल को न देखकर ढंग रह गये जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस थाना में लिखित में दी गयी है ।

पल्सर मालिक के द्वारा जगह-जगह सीसी टीवी फुटेज कैमरे में तलाश की जा रही है और वह बताते हैं कि 10 माह पूर्व में पल्सर मोटरसाइकिल की खरीदी की गई थी जबकि गेट में ताला लगा हुआ था दीवाल को फादकर गेट का ताला तोड़कर पल्सर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का अंजाम दिया गया और उक्त घटना से आसपास में भय का माहौल व्याप्त है हर कोई सुनते ही दातो तले उंगली दबा रहे है और आखिर में चोरों का हौसला कितना बुलंद है अब लगता है कि पुलिस भय नही है ।

वही पड़ोस में रहने वाली आँख से दिव्यांग बृद्ध सुगनी शाह उम्र 65 वर्ष निवासी गनियारी बताती है कि लगभग 10 दिन पूर्व में अज्ञात चोरों द्वारा 2 से 3 बजे मध्य रात्रि में पुलिस बताकर गले पहनी सोने की अद्धि – मोहर को ब्लेड और हसिया से काटकर ले उड़े और बीच बचाव करते हुये गला – ऊगली – हाथ कटे हुये का निशान अभी भी है दिव्यांग बृद्ध महिला के अलावा घर मे एक लड़का है जो गुंग है पति 09 वर्ष पूर्व में स्वर्गवास हो चुका है और किसी का सहारा तक नही ऐसे में यह घटना घट गयी कोतवाली पुलिस थाना को सूचना दी गयी जो अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है आज भी पुलिस के इंतजार में बैठे हुये दिव्यांग बृद्ध महिला ने अपनी आप बीती बात बतायी ।

wwwbadhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...