बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते बलात्कार व हत्या के बाद हाथरस में बालिका मनीषा बाल्मीकि के साथ हुये गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के खिलाफ गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अंबेडकर चौक बैढंन में किया गया और वही आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अपराधों के कारण अपराध प्रदेश बनता जा रहा है जहां पर लगातार बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगते हुये नारे लगाये ।

उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव), प्रदेश सदस्य कुंदन पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता- सीपी शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष- अशोक शाह, जिला महामंत्री- बालमुकुंद सिंह परिहार, असंगठित कामगार संगठन जिलाध्यक्ष- रामगोपाल पाल, जिला उपाध्यक्ष- सुदामा कुशवाहा, भास्कर मिश्रा, कृष्णा शाह, प्रहलाद शाह, गंगा शाह (एडवोकेट), उग्रसेन शर्मा, राधिका शाह, रामसागर शाह, रामकुमार शाह, जितेंद्र पटेल, सुदामा साकेत, रामवृज कुशवाहा, रोहित तिवारी (आई टी सेल प्रभारी – RGYS), अभिषेक पाण्डेय (जिला सचिव RGYS), गोविन्द पाण्डेय (जिलाध्यक्ष राहुल गांधी विचार मंच), श्रवण दूबे (आई टी सेल प्रभारी – RGYS),अतुल कुमार पाण्डेय (जिला अध्यक्ष ,राहुल गांधी युवा संगठन), छोटू दूबे, अभिषेक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, राजेंद्र सिंह गौड़, रमाशंकर पनिका, उमेश तिवारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal