बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन पत्रकार अवनीश तिवारी के साथ ट्रामा सेंटर में जिला चिकित्सालय के ट्रामा में पदस्थ डाक्टर बालेन्दु शाह द्वारा अभद्रता करने एवं मारपीट करने के खिलाफ जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

पत्रकारों ने कहा कि एक मीडियाकर्मी के साथ इस तरह घटना को सहजता में नहीं लिया जा सकता और जिस तरह डाक्टर कोरोना योद्धा हैं उसी तरह मीडिया कर्मी भी कोरोना योद्धा हैं व पीड़ित की सेवा में रात्रि 2:00 बजे ट्रामा सेंटर में पहुंचे पत्रकार अवनीश तिवारी के साथ जो अभद्र की घटना हुयी उसकी घोर निंदा करते हैं ।
बताते चलें कि गत दिवस दिनांक 29/09/2020 को पत्रकार अवनीश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ लगभग रात के लगभग 2:00 बजे जुल्फिकार अली के फोन पर ट्रामा सेन्टर गये थे, वहां पहुंच कर उन्होने देखा कि वार्ड में मोहम्मद शमीम नामक 25 वर्षीय मृतक की लाश पड़ी थी और वही वार्ड में भर्ती सारे मरीज भयभीत थे, जुल्फिकार अली व परिजनों ने बताया कि उक्त शव लगभग लगभग 3 घण्टे से पड़ा हुआ है और वार्ड में कोई वार्ड ब्याय, नर्स, डाक्टर अथवा कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं था।
उक्त आशय की जानकारी लेने के लिये अपने सहयोगियों के साथ नीचे डाक्टर से मिलने व जानकारी लेने जब पत्रकार गये तब मौके पे दरवाजा खटखटाने के बाद डाक्टर बालेन्दु शाह ने सोते से उठकर दरवाजा खोला और शव से संबंधित जानकारी पूछने पर उन्होने पहले पत्रकार की माईक आईडी पर वार किया उसके बाद पत्रकार अवनीश तिवारी एवं कैमरा मैन से भी गाली – गलौज व हाथा पायी की इसके बाद शव के परिजनों व अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद पत्रकार तथा कैमरामैन को डाक्टर के चंगूल से बचाया जा सका और उसके बाद पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय एवं कलेक्टर महोदय को सूचित किया गया और ज्ञापन देने के बाद कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि इस संबंध में एक टीम गठित की जायेगी जोकि मामले की जांच करेगी और जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

उस घटना घटित के विरोध में जिले के निगरी क्षेत्र के पत्रकारों बन्धुओ ने पुलिस महानिरीक्षक रीवा के नाम निगरी पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से आरके श्रीवास्तव, विकाशदेव पाण्डेय, अवनीश तिवारी, नीरज पाण्डेय, संदीप तिवारी, नीरज द्विवेदी, रंजीत राय, सुरेश कुमार पाण्डेय, विजय वर्मा, अनिल सिंह, विवेक त्रिपाठी, राजकिशोर पाण्डेय, प्रेम नारायण गुप्ता, संदीप शाह, अजय शर्मा, मनीष दुबे, लवकुश दुबे, आशीष दुबे सहित दो दर्जन पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal