Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार BMO की अनोखी पहल अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर में बच्चों को किया मास्क,सेनेटाइजर वितरण,कोरोना की दी गई जानकारी,BPM भी रही मौजूद

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

खुटार BMO अभय रंजन सिंह की अनोखी पहल बच्चो को बाटे मास्क और सेनेटाइजर जिससे बच्चो के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी।आज कोरोना काल मे जहाँ एक तरफ स्कूल बंद होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जा रहा है और शिक्षा से दूर होते जा रहे थे तभी सिंगरौली जिले के खुटार में युवा संगठन के द्वारा अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर क्लासेस शुरू की गई जहाँ तकरीबन 70 के लगभग गरीब तबके के बच्चों को 1 से 10 वी तक कि पढ़ाई निःशुल्क दी जा रही है जहाँ आये दिन कोई न कोई शिक्षक अपने इच्छा से आकर बच्चो को शिक्षा देते है वही युवा संगठन के 7 शिक्षक रोजाना 5 घंटे बच्चो को शिक्षा देते है वही आज खुटार BMO अभय रंजन सिंह और BPM किरण विजय के द्वारा अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर में पहुँचकर बच्चो को मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया वही छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दिया गया,खुटार BMO अभय रंजन सिंह के द्वारा युवा संगठन के संचालक राजेश वर्मा,अनिल अम्बेडकर,लक्ष्मीनारायण वर्मा,सावन अम्बेडकर,दीपक डिसूजा,राजू साकेत,पप्पू साकेत सराहना करते हुए कहा गया कि यह एक अच्छी पहल है इससे शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों को भी शिक्षित होने का मौका मिल रहा है वही खुटार BMO द्वारा बच्चो को कोरोना वायरस के बारे में जानकरी दी गई कि हम कोरोना वायरस से कैसे सुरक्षित रह सकते है वही खुटार BMO और BPM ने कक्षा 9वी और 10 वी के बच्चों को साइंस और अंग्रेजी पढ़ाया गया

खुटार BMO अभय रंजन सिंह द्वारा वही अस्पताल परिसर में वृक्षा रोपण किया गया

खुटार BMO अभय रंजन सिंह द्वारा आज अस्पताल परिसर में छायादार और फलदार वृक्षो का रोपण भी किया गया जिससे अस्पताल में आने वाले लोगो को छाया और प्रकृति का स्वच्छ हवा मिल सके और अस्पताल परिसर में हरियाली बनी रहे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...