बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राजकुमार सिंह//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//मोरवा:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संपूर्ण जिले में फेरारी इनामी आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार दूसरे दिन थाना प्रभारी मोरवा को सफलता मिली जब लूट एवं चोरी के मामले में घटना दिनांक से ही फरार चल रहे छ: हजार का इनामी आरोपी को लामीदह से गिरफ्तार करने में सफलता मिले।

दिनांक 22 मई 2019 को थाना प्रभारी मोरवा को सूचना मिली कि 6 लोग चटका बस्ती के पास डकैती डालने की योजना बना रहा है जिस पर घेराबंदी कर विनोद, अरविंद, बिहारी, राजकुमार, रामायण सभी निवासी लामीदह को घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया। लेकिन सियाराम बसोर भागने में सफल रहा पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार मिले थे जिन पर मोरवा थाने में अपराध क्रमांक 234/19 कायम किया गया था जो सियाराम लगातार पकड़ नहीं आ रहा था पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000 का इनाम घोषित किया गया था।
दिनांक 25 मई 2019 को पप्पू प्रसाद ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर 5 लोगों ने मिलकर चोरी की थी चार व्यक्ति तो उसी समय पकड़ा गए थे किंतु सियाराम भागने में सफल रहा था जो आज दिनांक तक फरार था जिस पर फरारी में चालान पेश किया गया था
11 वर्ष पुराने एक प्रकरण में उपरोक्त स्थाई वारंटी लगातार न्यायालय में अनुपस्थित रह रहा था जिस पर प्रकरण क्रमांक 2017/09 धारा25(b) आर्म्स एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे भी आज आरोपी सियाराम बसोर निवासी देवरा को लामीदह से गिरफ्तार किया गया उपरोक्त तीनों प्रकरणों में कुल 6000 का इनाम घोषित किया गया था।
इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एम डी आरए सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, राम नरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, डी एन सिंह, अरविंद चौबे, राजवर्धन सिंह, जयराम गुप्ता, आरक्षक संजय सिंह परिहार, राहुल चौहान, भूपेंद्र शामिल थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal