ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/09/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के साहू बस्ती के महेंद्रलाल शाह ने बताया कि हमें और हमारे अन्य पड़ोसियों को निगम कार्यालय द्वारा लिखित में नोटिस दिया गया कि कि प्रथम किस्त ₹100000 (एक लाख) रुपये लेकर आपने मकान का फाउंडेशन तक नहीं खड़ा किया इस बात का नोटिस आते ही महेंद्रलाल शाह चौक गये वहीं बैंक खाते में एक रुपये तक भी नहीं आये और वही पड़ोस में अन्य दो लोग नोटिस पाकर काफी भयभीत हैं ।

देश की सबसे बड़ी महत्वपूर्ण योजना सबका सपना अपना पक्का घर हो “प्रधानमंत्री आवास योजना” के तहत (बीएलसी) 2 लाख 50 हजार अनुदान मिलने वाले राशि से मकान निर्माण कराने हेतु 2 वर्ष पूर्व में आवेदन किया था और समय – समय पर निगम कार्यालय में पता करता रहा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने हेतु बैंक खाते में रुपये नहीं आये है और यहां तक कि बैंक स्टेटमेन्ट भी उपलब्ध है ।
इसके बावजूद भी ₹100000 रुपये में आवास का फाउंडेशन खड़ा न होने के कारण नोटिस दिया और नगर निगम के अधिकारियों की दादागिरी कहें या लापरवाही कहे और यह रुपये हितग्राही के खाते में न जाकर किसी अन्य हितग्राही के खाते में गया होगा जाँच का विषय है और बाजार में जगह-जगह चर्चा का विषय बना हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal