शिवपुरी
शिवपुरी में राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के भांजे का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।-पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि युवक की मौत हुए दो दिन हो गए
छर्च थानाक्षेत्र की घटना, युवक पुरा गांव का रहने वाला था, घर से छर्च आने के लिए निकला था
लोक निर्माण विभाग में राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के भांजे की शिवपुरी के जंगल में लाश मिली है। पुरा गांव का रहने वाला 28 साल का अनिल वर्मा तीन दिन से लापता था। वह घर से बाल कटवाने और बाइक ठीक कराने की बात कहकर निकला था और तभी से उसका कुछ पता नहीं था।
पुलिस के मुताबिक, लाश देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत हुए दो दिन हो गए। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। परिजन ने मंगलवार को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला छर्च थानाक्षेत्र का है। यहां की पुलिस के साथ बैराड़ और पोहरी पुलिस भी दो दिन से युवक की तलाश में जुटी थी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal