बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेंद्र कुमार सिंह निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी ने गत दिवस रात्रि में पुनः एक युवक को 56 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया और साथ ही धारदार हथियार के साथ घुमते हुये एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी ।

मोरवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के बीच में 14 हाथ भट्टी महुआ शराब विक्रेताओ के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 300 लीटर शराब बरामद किया गया और पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं में डर का माहौल बना हुआ ।
आबकारी एक्ट की कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबार व नशीली पदार्थों के बिक्री व तस्करी पर विराम लगाने मोरवा पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगा और इसीक्रम में बीती रात्रि झिंगुरदह खदान के पास स्थित एक निजी कंपनी में महुआ शराब की बिक्री करने जा रहे दिलीप कुमार भारती पुत्र गौरीशंकर निवासी – पंजरेह को 56 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है और साथ ही धारदार हथियार लेकर संदिग्ध हालत में घूमते हुये उमेश मिश्रा निवासी – साईं कालोनी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है ।
मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक- श्री त्रिपाठी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में हाथ भट्ठी महुआ शराब के 14 विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 300 लीटर शराब जप्त किया जा चुका है और यह कार्यवाही आगे चलती रहेगी ।
उक्त कार्यवाहीं में एएसआई- साहबलाल सिंह, प्र.आर- संतोष सिंह चंदेल, अजीत सिंह, अरविंद चौबे, डी.एन. सिंह, राजवर्धन सिंह, बृहस्पति पटेल, आरक्षक- मंगलेश्वर व संजय परिहार की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal