Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोतवाली पुलिस ने 72 घंटो के अंदर नाबालिग अंधे हत्या काण्ड का हुआ खुलासा, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना क्षेत्र के बलसोता (गोभा) चौकी अन्तर्गत ग्राम कोईलार गड़हरा जंगल में नाबालिग बालिका का शव पानी में तैरता हुआ 24 अगस्त 2020 को मिला था उक्त अंधें हत्याकाण्ड में कार्यवाही करते हुये कोतवाली प्रभारी निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा सघनता से जांच की गयी जिसमें पाया गया कि हीरा सिंह गोड निवासी- मुनगहवा टोला गोभा निवासी भेडिहवा जंगल के आमडीह में अपनी झोपड़ी बनाकर रहता था जो 22 अगस्त को फारेस्ट विभाग द्वारा हीरा सिंह सहित अन्य झोपड़ियो को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया था। 

झोपड़ी हटाने में मृतका के परिजन फारेस्ट विभाग के साथ शामिल थे उक्त आरोपी जब मवेशी चराकर झोपड़ी के पास पहुंचा तो मृतका नाबालिग किशोरी आरोपी की टूटी झोपड़ी के पास रखा उसका सामान इत्यादि फेक रही थी जिसे देखकर आरोपी ने मना किया किन्तु नहीं मानने पर गुस्से में आकर मारपीट कर नाबालिग की हत्या कर दी और शव को पास के भेडिहवा नाला के पास पानी भरे कुआंनुमा गड्ढे में फेंक दिया और वही अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को 26 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया शव मिलने के 72 घंटे के अंदर अंधी हत्या काण्ड का खुलासा करने पर जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है । 

उक्त घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय ने बताया कि 23 अगस्त को थाना कोतवाली बैढन में फरियादी किसुन यादव पिता स्व. कंचन यादव निवासी ग्राम- आमडीह टोला गोभा द्वारा यह रिपेार्ट दर्ज करायी गयी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष 22 अगस्त को खेत में मवेशी खोजने गयी थी परन्तु वापस नहीं आयी जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया और सूचना गंभीर प्रकृति की होने से घटना क्रम के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक- देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढ़न अरूण कुमार पाण्डेेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर – राघवेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी गोभा उप.निरी. नीरज सिंह एवं चौकी गोभा और थाना बैढ़न का बल पतारसी हेतु रवाना किया गया और पुलिस जांच कर ही रही थी कि 24 अगस्त को गुमशुदा के परिजनों द्वारा बैढन थाना में इस आशय की सूचना दी गयी कि ग्राम कोईलार गडहरा जंगल में कुआं में उनकी लड़की मृत हालत में पानी में पड़ी है और सूचना पर घटनास्थल पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर मौका मुआयना एफएसएल टीम से कराकर मृतिका के शव का पीएम जिला चिकित्सालय में डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया उक्त प्रकरण में अनुसंधान के आधार पर धारा 302, 201 भा.द.वि. बढ़ायी गयी और जांच के दौरान पाया गया कि नाबालिग किशोरी की हत्या में हीरा सिंह गोड़ निवासी मुनगहवा टोला गोभा की भूमिका के तथ्य प्रकाश में आने पर आरोपी हीरा सिंह गोड़ गोभा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी ।

जिस पर पाया गया कि हीरा सिंह गोड जो कि ग्राम मुनगहवा का मूूल निवासी है भेड़िहवा जंगल में झोपड़ी बनाकर रहता था और जंगल में खेती करता था घटना दिनांक को फारेस्ट विभाग द्वारा हीरा सिंह गोड़ की झोपड़ी तोड़ दी गयी थी साथ ही कुछ अन्य ग्रामीणों को भी झोपड़ी तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया था और झोपड़ी तोड़ने के दौरान मृतिका नाबालिग किशोरी के पिता एवं परिजन फारेस्ट विभाग के साथ कार्यवाही में शामिल थे और जिसकी जानकारी आरोपी को मालूम पड़ा उक्त घटना को अंजाम दिया ।

उक्त कार्यवाही में सीएसपी- देवेश पाठक, थाना प्रभारी निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी विध्यनगर निरीक्षक- राघवेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी गोभा- उपनिरी. नीरज सिंह एवं थाना बैढ़न चौकी गोभा के स्टाफ उप.निरी. रामजी शर्मा, प्रआर पिन्टू राय, पप्पू सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रामजी पाण्डेय, आर. संदीप, अतुल तिवारी, एफएसएल टीम प्रभारी डा.एस.एन. मरावी, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...