ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन” के तहत पंजीकृत पथ विक्रेताओ के सुविधा के लिये आधार कार्ड का सुधार व अपडेट हेतु जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली के मार्गदर्शन में बैढन के मल्हार पार्क में आधार सुधार एवं अपडेट किया जा रहा है ।

जिसमें ऑपरेटर द्वारा ₹100 रुपये से लेकर ₹200 रुपये तक मनमानी वसूली की जा रही है जिसमे भी ठीक से सुधार न करके वहीं दोबारा सुधार हेतु 200 रुपये फिर से मागा जा रहा है ।
वही आज सुबह 10:00 बजे से लेकर अभी 1:00 बजे तक आधार कार्ड हितग्राही सुधार हेतु दूरदराज जैसे बरगवां – मोरवा विन्ध्यनगर – खुटार इत्यादि स्थानों से आये हुये महिलाएं – पुरुष छोटे-छोटे बच्चे सहित अन्य लोग भारी संख्या में बैढन के मल्हार पार्क में इंतजार करते देखे जा रहे हैं ।
जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि आधार कार्ड सुधार व अपडेट कराने हेतु लिये जाने वाला निर्धारित शुल्क राशि चश्पा कराये जाये और आपरेटर बढ़ाये जाने की हितग्राहियो ने मांग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal