ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र सिंह के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे व सीएसपी- देवेश पाठक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक – अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली एसआई – अभिषेक कुमार पाण्डेय ने अंबेडकर चौक – तुलसी मार्ग – काली मंदिर रोड बस स्टैंड एरिया में जाकर सघन चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने वाले प्रति व्यक्तियों से ₹100 -100 रुपये की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली की पर्ची काटकर जुर्माने की कार्यवाही की गयी जिसमे आज पहले दिन अभी तक कुल लगभग 25 लोगो से 2 हजार 500 रुपये वसूले गये ।

वही “कोविड-19” कोरोनाकाल के नियमों का पालन कराने हेतु समझाइश दी गयी कि मास्क लगाकर चलें और अनावश्यक घर से बाहर न निकले व सामाजिक दूरी बनाये रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करे और दूसरों को खुद “कोविड-19” के नियमों को पालन कराने हेतु लोगो को खुद प्रेरित करे ।
उक्त कार्यवाही में मौके पर मुख्य रूप से कोतवाली एसआई- अभिषेक कुमार पाण्डेय, महेश पटेल, प्रवीण सिंह, रामकुमार बागरी, भारत सिंह, धनंजय कुमार, उमेश प्रताप बागरी, राममूर्ति मीणा, नंदकिशोर बागरी सहित यातायात व कोतवाली थाना के अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal