ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/08/2020
नगर निगम ने कई जगह सड़कों व दुकानों को बंदकर किया कंटेनमेंट एरिया घोषित
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिले में “कोविड-19′ संक्रमण तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशानुसार जिला पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाये रखने इत्यादि नियमों का पालन कराने हेतु लगातार वाहन वैन के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया जा रहा है वही नगर के समाजसेवियो द्वारा नगर निगम के मास्क बैंक में दान किये गये मास्क को नि:शुल्क में बस्तियों में जाकर घर – घर वितरण किये जा रहे है ।

शहर में बड़ा कोरोना विस्फ़ोट
मिली जानकारी के अनुसार बैढन रामलीला मैदान के पीछे एक पुरुष उम्र 35 वर्ष, अम्बेडकर चौक के पास पुरुष 36 वर्ष (डॉक्टर), थाना रोड में 1 महिला वर्ष, 1 पुरुष 64 वर्ष, डीएवी रोड में 1 महिला गनियारी तालाब के पास 1 महिला, थाना बैढन पुलिस अधिकारी 1 पुरुष सहित अन्य स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया वही जानकारी मिलते ही आनन – फानन में बीच मे कार्यवाही करते हुये पुराना जिला अस्पताल के आयुशलेशन वार्ड में एम्बुलेंस से शिफ्ट किया गया।।मेडिकल स्टोरों के सम्पर्क में आने से आगे भी बड़ा कोरोना विस्फ़ोट होने की संभावना है कोरोना पाजेटिव ब्यक्तियों के सम्पर्क में आने वाले लोग रहे सतर्क।।
स्थानीय बताते है बताते है कि मेडिकल दुकान चलाने वाले एमबीबीएस डॉक्टर के संपर्क में कई लोग संपर्क में आये हैं भारी संख्या में और कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाये जा सकते हैं वही गली – चौराहे पर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है ।
वही पाये गये संक्रमण पॉजिटिव मरीज के घरों व आस – पास के एरिया में नगर निगम अमला द्वारा सैनिटाइजेशन किया गया और सड़कों व दुकानों को बॉस – बल्ली लगाकर बन्द करवाकर कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग नगर निगम के अमला मौके मौजूद रहा ।
मौके पर मुख्य रूप से राजस्व विभाग नायब तहसीलदार, पटवारी- दीपक सिंह, कमलेश सोनी, सिटी कोतवाली थाना एसआई – मुकेश झारिया, आरक्षक- श्यामसुंदर बैस, नगर निगम से अधीक्षण यंत्री प्रभारी – आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिए, उपयंत्री- पी.के. सिंह, उपयंत्री- अनुज सिंह वार्ड प्रभारी – एल.के. सिंह, समाजसेवी -रामनरेश कुशवाहा, संतोष सोनी (पूर्णमासी), स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन जेटर मशीन ऑपरेटर – रवि कुमार, प्रकाश, राजू ,अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal