Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना का संक्रमण अब जिले में तैजी से फैल रहा-पॉजिटिविटी से रिकवरी दर आधी, 7 दिन में 595 संक्रमित और 342 स्वस्थ

ग्वालियर- अब जिले में तैजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इसकी गिरफ्त में सर्वाधिक शहरवासी आ रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने का प्रयास शासन व प्रशासन स्तर पर भी किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले 7 दिन के आंकड़े इन प्रयासों को चिड़ा रहे हैं। क्योंकि जिस गति से संक्रमण ने शहर में पैर पसारे है वह चिंता का कारण है। अस्पताल में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से आधी ही है। देखने में आया है कि पिछले 7 दिन में पॉजिटिविटी दर 11.39 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 6.55 रही। हालांकि रिकवरी दर बढ़ाने व संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ठोस रणनीति बना रहा है।

ऐसे समझें

दिन सैंपिलंग पॉजिटिव स्वस्थ

31जुलाई 1447 50 45

1 अगस्त 562 124 66

2 अगस्त 1233 93 49

3 अगस्त 617 182 81

4 अगस्त 642 57 42

5 अगस्त 719 89 59

6 अगस्त 933 26 66

——————————————-

कुल 5220 595 342

मौसम और कोरोना का तालमेल, बढ़ गया संक्रमण-

डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियां जन्म लेती हैं। इस मौसम में बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य कई तरह के संक्रमण से लोग हमेशा से ही परेशान रहे हैं। दूसरा इस बार सावन के मौसम में बारिश कम होने से उमस और तीखी धूप ने लोगों को बीमार कर दिया। इधर कोरोना का संक्रमण पहले से ही फन फैला कर बैठा हुआ है। एक तरफ तो लोग मौसमी बीमारी से परेशान है। जब इसका इलाज लेने के लिए अस्पताल या फिर क्लीनिक पहुंचे तो वहां पर कोरोना की चपेट में आ गए और जब जांच करवाई तो संक्रमित पाए गए। इन कारणों के चलते इस समय कोरोना का संक्रमण तेजी से लोगों में फैल रहा है।

ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहें-

जेएएच में मेडिसिन विभाग के डॉ. मुकेश तोमर का कहना है कि इस मौसम में वैसे भी वायरल तेजी से फैलता है। इस समय लोगों को चाहिए कि वह शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ अनावश्यक घर से न निकलें। घर ही इस वक्त एक ऐसा ठिकाना है तो आपको तमाम बीमारियों के साथ कोरोना से बचा सकता है। दूसरा इस मौसम में बाहर का कोई भी पदार्थ सेवन न करें।

ऐसे तो हर घर में मरीज हो जाएंगे-

सेवानिवृत्त डॉ. वीर सिंह का कहना है कि जिस गति से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है उस गति से लोग स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि एक मरीज को ठीक होने में 10 दिन का वक्त लगता है। जबकि इन दस दिन में कई गुना मरीज भर्ती हो जाते हैं। वह भी तब जब सैंपलिंग पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का फोकस कम है। इस समय ट्रूनेट व रैपिड टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। यदि सैंपलिंग में तेजी लाई गई तो सरकारी व निजी अस्पताल तो छोड़िए शायद ही ऐसा कोई घर बचे जिसमें बीमार न हो।

संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं

डॉ. मनोज कौरव, जिला स्वास्थ अधिकारी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...