ग्वालियर-
निकटवर्तीमुरैना शहर कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने घरों से गायब हुई युवतियों को सूचना मिलने के कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया और उनहें उनके परिजनों को सौंप दिया।
पहले प्रकरण में माधवपुरा गली नंबर सात निवासी पवन यादव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की। तलाश के दौरान कोतवाली टीम को सफलता मिली और युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें युवती को सुपुर्द कर दिया। इसी तरह खटीक गली इस्लामपुरा निवासी फरियादिया दीपक गुप्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन जो पिछले पांच माह से उसके साथ में रह रही थी। लॉकडाउन की वजह से वह अपने घर आसाम नहीं जा पा रही थी। वह बिना बताए घर से निकल गई और गायब हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी गुमशुदगी दर्ज की और युवती की तलाश शुरू की। साइबर सेल व अन्य टीम की मदद से युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को उसकी बहन को सुपुर्द कर दिया। दोनों युवतियों को बरामद करने में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली अजय चानना के अलावा रंजना चौहान, सुरेश मौर्य,कुलदीप सिंह भदौरिया, रविंद्र, मंगल सिंह, योगेंद्र सिंह व प्रशांत, आरक्षक अशोक सिंह गुर्जर आरक्षक सर्वजीत सिंह भदौरिया साइबर सेल की अहम भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal