Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

किसान कांग्रेस नेता और भतीजे की रंजिश वश गोलीमारकरहत्या

ग्वालियर-

निकटवर्तीभिंड में बारिश होने से झोपड़ी में खड़े किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उर्फ देवेंद्र कुशवाह, भतीजे प्रवीण कुशवाह पर आरोपितों ने अधिया-कट्टा अड़ा दिया था। मुकेश ने बचने के लिए संघर्ष किया। लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा होते देख मुकेश की पत्नी मीरा देवी पहुंच गईं थी। मीरा देवी आईं तो आरोपितों ने हथियारों से धमकाते हुए उनसे कहा, दूर हट नहीं तो तुझे मार देंगे। मीरा देवी 20 मीटर दूर घर से बेटे को बुलाने के लिए दौड़ी इसी दौरान आरोपितों ने गोली मार दी। गोली लगने से मुकेश और प्रवीण की मौत हो गई। मुकेश की पत्नी और बेटा अरुण दौड़ते हुए आए तो आरोपित दूर खड़ी चार पहिया गाड़ी में बैठकर भाग निकले। यह बात जिला अस्पताल में मुकेश के बेटे 19 वर्षीय अरुण कुशवाह ने कही।

जनवरी 2019 को दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस-मुकेश कुशवाह पर देहात थाना पुलिस ने 11 जनवरी 2019 को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोपित पक्ष की युवती ने पुलिस को बताया था कि 30 अगस्त 2018 को मुकेश उसे शादी का झांसा देकर ले गया था। 4 माह तक ग्वालियर के गौसपुरा गली नं-1 हजीरा में किराए के मकान में रखा। इस दौरान युवती से दुष्कर्म किया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। इस केस में 4 मई 2019 को मुकेश को देहात थाने की एसआई गीता सिकरवार की टीम ने गिरफ्तार किया था।

दिसंबर 2019 में की हत्या की पहली कोशिश-मुकेश दुष्कर्म के केस में जेल से जमानत पर छूटकर आया तभी से आरोपित उसे मारने की फिराक में थे। आरोपितों ने मुकेश पर 23 दिसंबर 2019 को पहला हमला किया था। मुकेश बाइक से भतीजे के साथ कोर्ट पेशी के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 12ः30 बजे आरोपितों ने स्कॉर्पियो से मुकेश की बाइक में टक्कर मारकर गिराया। मुकेश और उनका भतीजा गिरे तो आरोपितों ने कट्टे से 2 गोलियां चलाईं थी, लेकिन मुकेश और उनका भतीजा बच गया था। पुलिस ने मुकेश की रिपोर्ट पर आरोपित रामशंकर और बलराम कुशवाह पर केस दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों आरोपित फरार थे।

दोहरे हत्याकांड को 7 गोली मारकर दिया अंजाम-जवासा गांव में आरोपितों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अधिया और कट्टे से 7 फायर किए। पहले 3 फायर हुए तो मुकेश और प्रवीण किसी तरह से बच गए। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मुकेश और प्रवीण को 2-2 गोलियां लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे मुकेश-
जिला अस्पताल में मृतक मुकेश कुशवाह के बेटे अरुण कुशवाह ने बताया कि उनके पिता पहले पीपरी सर्किल में भाजपा के पदाधिकारी थे। भाजपा छोड़कर वे कांग्रेस में आ गए थे। अरुण ने कहा कि कुछ दिन पहले पिता के पास स्थानीय भाजपा नेता का फोन आया था। उन्होंने पिता से कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा में आने के लिए कहा था। पिता ने जाने से इनकार कर दिया। अरुण ने इसे भी हमले में कारण माना है। साथ ही कहा है कि आरोपितों और पिता के बीच 6 बीघा जमीन का विवाद है। इसी के चलते पिता पर झूठा केस दर्ज कराया गया था।आनंद राय, सीएसपी, भिंडका कहना है
जल्द आरोपित पकड़ में आ जाएंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...