बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सन शाइन स्कूल के संचालक- मोबीन अंसारी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12 वीं में सिंगरौली जिले की मेरिट सूची सन शाइन स्कूल ने अपनी जगह बनायी है ।

अशहद सईद ने 87 फ़ीसदी अंक हासिल कर जिले की मैंरिट सूूची में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि विद्यालय स्तर पर सुप्रिया विश्वकर्मा 82.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और रघुनाथ शाह ने 80.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और इसके अलावा 15 अन्य विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक और 8 विद्यार्थियों ने 60-70 प्रतिशत अंक हासिल किया ।
वही बताते चलें कक्षा दसवीं में इस सत्र के विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था ।

छात्रों को किया गया सम्मानित
सन शाइन स्कूल के उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया ।
उक्त सम्मान समारोह में मिश्रा पॉलीक्लिनिक अस्पताल संचालक -डॉ.डी.के. मिश्रा, अमृत विद्यापीठ प्राचार्य- डॉ.अश्विनी तिवारी, शिक्षा विभाग प्रदीप चतुर्वेदी (बीएसी), विवेक कुमार त्रिपाठी अभिभावकों में नियाजुद्दीन, श्यामलाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शाह, विद्यालय परिवार से शगुफ्ता मोबीन, मुजाहिद अंसारी, नदीम सरवर, अतीक सरवर, अंकलेश्वर सोनी, रवि सिंह गहरवार, सियाराम यादव, देवलाल यादव, प्रिया शर्मा, रशीद सरवर, तलहा मोबीन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
वही छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय संचालक- मोबीन अंसारी सहित विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal