Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 सामाजिक दूरी व मास्क न लगाने वालो पर नगर निगम पुलिस के सहयोग से समझाइश देते हुये की चालानी कार्यवाही, वसूले 7150 रुपये

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/07/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” महामारी कोरोना संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा एवं नगर निगम आयुक्त- आरपी सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त -आरपी बैस एवं एसडीओ- रत्नाकर गजभिये के मार्गदर्शन में कोरोनाकाल मे नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा भीड़-भाड़ इलाके में सामाजिक दूरी बनाये रखने, मुँह में मास्क लगाने, अतिक्रमण न फैलाने हेतु वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर लगातार समझाइश दी जा रही है ।

वही दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने नाली पर अतिक्रमण करना और सामाजिक दूरी न बनाये रखना व सड़कों पर चलने वाले मास्क न होना इत्यादि “कोविड-19” के नियमों का पालन न करने पर नवानगर – विध्यनगर – जिला यातायात थाना पुलिस के सहयोग से लगभग 35 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें लगभग कुल 7150/- रुपये वसूले गये ।

उक्त कार्यवाही में मौके पर नगर निगम उपायुक्त- आरपी बैस, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, निगम पटवारी- बीरेंद्र त्रिपाठी, वार्ड प्रभारी- एलके सिंह, विंध्यनगर थाना से किशन शाक्य, नवानगर थाना से राकेश विश्वकर्मा, रामदास पारोचे, एआइसी टीम- रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय, स्वच्छता उपनिरीक्षक- बल्ले, अशोक त्रिपाठी, देवीदयाल, सुदामा, गुड्डू विश्वकर्मा, अयोध्या कश्यप, सुनील शाह सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...