हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)
कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
HS-NEWS/हिम्मत समाचार सिंगरौली/मोरवा:- मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड सिंगरौली वर्धमान स्वीट हाउस के सामने रात्रि में NH 75 नेशनल हाइवे पर खड़े होने वाले टेलर एवं फुल बॉडी ट्रकों के कारण चोरों का अड्डा बन गया है जिसके कारण लोगो को घरों में रहने में भी चोरों का काफी भय ब्याप्त है हाइवे पर आए दिन ट्रकों से डीजल बैटरी की

चोरियों की खबर आती रहती है जिसमे से कुछ मामले मोरवा पुलिस के संज्ञान में आते है बाकी लोग पुलिस के चक्कर से बचने के लिए थाने में सूचना तक नही देते जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। वही आस पास रहने वाले लोग काफी भयभीत है क्यो की उनके घरों के आस पास से ही रात के अंधेरा का फायदा उठा कर आने जाने व बर्दात को अंजाम देने का काम करते है चोरों की संख्या 7 से 8 की होती है है जिसके कारण स्थानीय उनके खिलाफ पुलिस को सूचना देने से भी डरते है।।आप को बता दे कि आय दिन
लगभग रात्रि 1:00 बजे से लेकर रात्रि 3:00 बजे तक यहाँ चोरों का आना जाना लगा रहता है।

नेशनल हाईवे एनएच 75 बना पार्किंग का अड्डा
आय दिन चोरियां होने के बाद भी वाहन मालिक वहां वाहन पार्क करने से बाज नही आ रहे है जिसके चलते वहाँ स्थानीय लोगो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कभी भी बड़ी दुर्घटना की भी असंका है।
न्यूज़ के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal