ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/07/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न जिलेभर में “कोविड-19” महामारी कोरोना संक्रमण से बढ़ते हुये मरीज को देखते हुये संक्रमण न फैलने व बचाव हेतु जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त – आरपी सिंह व उपायुक्त – आरपी बैस के मार्गदर्शन में वाहन विद्युत प्रभारी एसडीओ- प्रवीण गोस्वामी और स्वच्छता निरीक्षक-

सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिक निगम सिंगरौली के फायर ब्रिगेड वाहन व बड़े मशीन और जेटिंग मशीन वाहन से नगर निगम अमला द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों के साथ – साथ और सड़कों के किनारे घरो व दुकानों के सामने जैसे बैढन के मेन रोड राजीव चौक से इंदिरा चौक – तुलसी मार्ग – काली मां मन्दिर रोड – अम्बेडकर चौक – अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड – कोतवाली थाना परिसर सहित अन्य जगहों पर नवजीवन बिहार – विंध्यनगर -जयन्त के कंटेन्मेंट एरिया व रिहायसी कालोनियों में हाइपो क्लोराइड दवा का छिड़काव से सेनिटाइजेशन किया गया ।
मौके पर स्वच्छता निरीक्षक – जितेंद्र सिंह,संतोष तिवारी, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक – राजू , अशोक त्रिपाठी, छोटू, फायर ब्रिगेड एवं सैनिटाइजेशन मशीन के ऑपरेटर और निगम के कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal