Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शासन आदेश पड़ा ठंडे बस्ते मे स्थानांतरित खंड प्रबंधक के चलते महिला स्व सहायता समूह की गरीब महिलाएं लाभ से वंचित ।।

HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी):- अगर जिले का आला अधिकारी प्रशासन आदेश ठंडे बस्ते में रख अनदेखा करते हों तो स्वाभाविक है उस जिले के कर्मचारी मनमाना ही होगें ऐसे में जिला अधिकारी कर्मचारी पर शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का आरोप कैसे लगा सकते हैं अगर कार्य शैली पर आरोप लगाते भी है तो उन्हें कदाचार-भ्रष्टाचार का मुख्य जिम्मेदार कहना अनुचित नहीं होगा ये बात भलीभांति सब जानते हुये किसी कारण बस जिला आला अधिकारी के सम्मुख कोई भले ना कहें

प्राप्त जानकारी अनुसार:- म.प्र. डी.ए.वाय. राज ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन आदेश क्रमांक 1446 / प्रशा / एन.आर.एल.एम. / 2020 मिशन अंतर्गत दिनांक 07/03/2020 विभिन्न जिले के 97 समूह प्रेरकों को डॉ सुधीर जैन उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा अनुमोदित स्थानांतरण आदेश सूची जारी कर संबंधित अधिकारी को पत्र प्राप्ति के 7दिवस अंदर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य कराने, हेतु मुख्य 8 जिम्मेदारों को आदेश कॉपी प्रतिलिपि किया गया था जिसमे विभिन्न जिले के लगभग 96 समूह प्रेरक स्थानांतरित किये जा चुके परंतु सिंगरौली जिले के चितरंगी खंड पदस्थ स्थानांतरित समूह प्रेरक विजय बहादुर सिंह को जिला एवं खंड मुरैना हेतु कार्यमुक्त नहीं करते हुए जिले के जिम्मेदार आला अधिकारी 4 माह से भी ज्यादा दिनों से

प्रशासन आदेश को ठंडे बस्ते में रख समूहों को शासन से मिलने वाला लाभ वसूली कराया जा रहा है इतना ही नहीं आप को बता दें:-नियम अनुसार गठित महिला स्व सहायता समूह जो विजय बहादुर सिंह समूह प्रेरक का कारारनामा नहीं स्वीकारते उन समूहों को तीन वर्ष बाद भी शासन लाभ से वंचित किया जा रहा है इस बात की खुलासा तब हुआ जब बैजनाथ विश्वकर्मा जिला कलेक्टर को पत्र के माध्यम बताये स्थानांतरित प्रभारी प्रबंधक “विजय बहादुर सिंह” समूह प्रेरक द्वारा पदस्थापना दिनांक से लेकर आज दिनांक तक लगातार गरीब परिवार महिलाओं के समूह खाते में लाभ पहुंचवा आहरित करा स्वयं उपभोग किया जा रहा है और जो समूह अध्यक्ष सचिव विजय बहादुर सिंह समूह प्रेरक के कहे अनुसार नहीं चलती उन समूहों का बैंक खाता नहीं खुलाते हुये महिलाओं को शासन योजना लाभ वंचित किया जा रहा है।

इनका कहना:- 11/07/2020 को 11:18 मिनट सुबह जब इस संदर्भ में जिला कलेक्टर सिंगरौली से जानकारी ली गयी तो उन्हों ने कहा हां जल्दी बोलिए मीटिंग में हूं ठीक है संज्ञान में ले देख लेता हूं-
राजीव रंजन मीना कलेक्टर सिंगरौली।

ऐसे में कभी नहीं दूर होगी गरीबों की गरीबी।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...