ग्वालियर
डबरासराफा बाजार में गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई खाद बीज विक्रेता की मौत के बाद संदेह के आधार पर प्रशासन ने परिजन अाैर उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई तो मृतक का भतीजा, भाजपा नेता अाैर कपड़ा व्यापारी संक्रमित मिले। तीनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने के बाद सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। वहीं बुजुर्ग रोड निवासी एक युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सराफा बाजार में रहने वाले हीरा दुरग्या (45) की रविवार को मौत हो थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी सिंधी बाजार में खाद बीज की दुकान है। प्रशासन ने संदेह के आधार पर उनके परिजन व संपर्क में आने वाले 18 लोगों की सूची तैयार कर सैंपलिंग कराई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में मृतक हीरा दुरग्या के भाई गोपीराम दुरग्या का बेटा मोहित दुरग्या, 200 मीटर दूर रहने वाले कपड़ा व्यापारी टहलराम मंगतानी और भाजपा नेता व कपड़ा व्यापारी राजकुमार कुकरैजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सराफा बाजार में एक साथ तीन व्यापारियों के कोरोना संक्रमित निकलने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा बुजुर्ग रोड पर रहने वाली पूजा जाटव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन इस मामले में अब सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री पता कर रहा है।
व्यापारियों के संक्रमित निकलने से बढ़ी परेशानी
शहर का सराफा बाजार सबसे बड़ा बाजार और पॉश एरिया है। यहां पर हमेशा ही भीड़ लगी रहती है। खाद बीज दुकान संचालक की मौत से किसानों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि अभी फसल बोवनी का सीजन चल रहा है और किसान खाद-बीज व कीटनाशक खरीदने में लगे हुए हैं। इसके अलावा कपड़ा व्यापारी टहलराम मंगतानी की कांटेक्ट हिस्ट्री लंबी हो सकती है। वहीं राजकुमार कुकरेजा भाजपा के वरिष्ठ नेता और कपड़ा व्यापारी भी है। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालना भी प्रशासन के लिए मुश्किल काम हो सकता है।
काॅन्टेक्ट हिस्ट्री पता कर सैंपलिंग कराएंगे
सराफा बाजार में खाद बीज भंडार संचालक की मौत की सूचना पर संदेह के आधार पर परिजन व संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई थी। इसमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अन्य युवती भी पॉजिटिव निकली है। सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री पता कर सैंपलिंग कराई जाएगी। नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा
लगातार बढ़ रहे संक्रमित सिर्फ 20 लोगों सैंपल लिए
कोराेना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं सैंपलिंग की संख्या में दिन ब दिन कमी आती जा रही है। बुधवार को महज बीस लोगों की ही सैंपलिंग हुई। लगातार कम होती जा रही सैंपलिंग से कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अधिकांश संदिग्ध बाजार में घूम रहे हैं और लोग आपस में भी संपर्क में आ रहे हैं। जिनकी जांच होना अति आवश्यक है।
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, संपर्क में आए 18 में से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईमृतक का भतीजा, कपड़ा व्यापारी और भाजपा नेता संक्रमित
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal