ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/07/2020
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत बैढन क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के पास रिहायसी इलाके में आज आधीरात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच एक हैदराबाद आये हुये एक कोरोना संक्रमण पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी ।

जिसकी सूचना पाते ही मौके पर सिंगरौली तहसीलदार- जितेंद्र सिंह वर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक – अरुण पाण्डेय, बैढन हल्का पटवारी- दीपक सिंह और स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस द्वारा पुराना जिला चिकित्सालय के कोरोना आयुशलेशन वार्ड में उपचार हेतु भर्ती कराया गया ।
वही मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम जाँच के बाद घर को सील और चस्पा वगैरह कर कन्टेनमेंटन एरिया घौषित करने की कार्यवाही की जायेगी ।
वही कोरोना संक्रमण से डरे नहीं सावधानी बरतें, जब भी घर से बाहर निकले मास्क व सैनिटाइजर का जरूर उपयोग करे और साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने का पालन अवश्य करें लापरवाही न बरतें, वही कोरोना हारेगा – सिंगरौली जीतेगा । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal