ग्वालियर-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा राजीव राव गौतम ने राजकुमार कुकरेजा व दीपक गोयल निवासी डबरा के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सीआइएस (केंद्रीय आपराधिक पंजी) में दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश राधेश्याम गर्ग द्वारा दाखिल किए गए परिवाद पर 8 जून को दिए गए हैं। फरियादी ने आरोपितों से सीतापुर तहसील दतिया में स्थित जमीन का सौदा किया था। फरियादी ने 15 लाख 75 हजार रुपये के हिसाब से राजकुमार कुकरेजा के अधिपत्य वाली भूमि खरीदने के लिए अनुबंध करते हुए 10 लाख रुपये दिए थे। अनुबंध के समय उक्त भूमि आरोपित के नाम दर्ज नहीं थी। जिस पर फरियादी को अनुबंध के समय दिए गए 10 लाख रुपये आरोपित ने लौटाने से इंकार कर दिया था। जमीन के इस सौदे में दीपक गोयल ने दलाल की भूमिका निभाई थी और अनुबंध संपादित कराने के लिए दस्तावेज भी दीपक ही खरीदकर लाया था।
ढोली बुआ का पुल निवासी राधेश्याम गर्ग पुत्र रामेश्वरदयाल गर्ग ने कोर्ट परिवाद दायर कर बताया कि राजकुमार पुत्र गोपीलाल निवासी सराफा बाजार डबरा, दीपक पुत्र मोहनलाल गोयल निवासी जंगीपुरा डबरा से वह पहले से परिचित था। दीपक गोयल जमीनों की दलाली का काम करता है। उसने राजकुमार कुकरेजा से मिलवाते हुए बताया कि इनके आधिपत्य व स्वामित्व की सीतारपुर तहसील जिला दतिया में नए हाइवे रोड से लगी भूमि है। जिसका फ्रंट 600 फीट के लगभग है। आरोपितों ने परिवादी से उक्त भूमि का सौदा 15 लाख 75 हजार रुपये के प्रति बीघा के हिसाब से विक्रय अनुबंध 19 अक्टूबर 2010 में किया था। अनुबंध के समय 10 लाख रुपये दिए थे। अनुबंध के बाद पता चला कि अनुबंध के समय उक्त सरकारी दस्तावेजों में राजकुमार कुकरेजा के नाम दर्ज न होकर अन्य लोगों के नाम पर दर्ज थी। उक्त भूमि 2017 में राजकुमार कुकरेजा के नाम पर नामांतरित हुई है। राजू कुकरेजापुत्र गोपीराम कुकरेजानिवासी डबरा सराफा पूर्व में भी राज्य बीमारी सहायता निधि सेमप्र सरकार से फर्जी तरीके से अपनी माँ केइलाज के लिए लाखों रूपये शासन से धोखधड़ी कर ले चूका हे सराफा बाजार डबरा में डबरा का सबसे बड़ा कपड़े का शोरूम और ५ अन्य दुकाने परिजनों की हे कई प्लाट ,मकान रेडीमेड फैक्ट्री भी इक्के परिजनों की हे गुरद्वारे की जगह पर नियम विरुद्ध कब्जा क्र मकान बना रहे हे जिसका सिख समाज सिंधी समाज के लोगों ने विरोध किया हे गुरद्वारे में कोई भी निर्माण नियम से, नहीं किया जा सकता परन्तु नियमो को टाक पर रखकर निर्माण किया जा रहा कलेक्टर से नागरिकों ने व्यक्तिगत निर्माण धर्म स्थल पर रोकनेकी मांग की हे इसके अलावा बिजली चोरी भी लाखों की इनसे पकड़ी गई थी एक बिजली कर्मचारी की मारपीट का केस भी दर्ज हो चूका हे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal