Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आए थे दिल का इलाज कराने, हो गए काेराेना संक्रमित,3 दिन में 182 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके

ग्वालियर कोरोना संक्रमण विस्फोटक स्थिति में पहुंच गया है। पिछले महज 3 दिन में 182 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। काैन काेराेना संक्रमित है और काैन नहीं, ये पता करना अब प्रशासन के लिए चुनाैती बन गया है। ऐसा ही एक मामला अवाड़पुरा का है, जहां दाे दिन पहलेे लोगों ने मोबाइल चुराने वाले जावेद को रंगे हाथों पकड़ लिया था। गुस्से में लाेगाें ने उसकी जमकर पिटाई की और कंपू थाना पुलिस के दो सिपाहियाें के हवाले कर दिया। पुलिस ने जेल भेजने से पहले जावेद का काेराेना टेस्ट के लिए सैंपल कराया था, जाे सोमवार को पॉजिटिव आ गया।
अब प्रशासन यह पता कर रहा है कि जावेद को किन-किन लोगों ने पकड़ा था और उसके साथ मारपीट की थी। इस बारे में न तो पुलिस को कुछ पता है और न ही जावेद कुछ बता पा रहा है। जावेद जिन पुलिसकर्मियाें के संपर्क में रहा, उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

आए थे दिल का इलाज कराने, हो गए काेराेना संक्रमित

जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग में सीने में दर्द होने पर भर्ती हुए बीआईएसएम कॉलेज के रघुनाथ सिंह की एंजियोग्राफी हुई। यहीं शिवपुरी से आए दयाराम को हृदयाघात होने के चलते एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। भिंड की बसंती और शिंदे की छावनी के देवेंद्र तोमर भी यहां इलाज के लिए भर्ती हुए थे। यहां ड्यूटी करने वाले कैथलैब टेक्नीशियन दुर्गेश शर्मा और स्टाफ नर्स टिंशू थॉमस काेराेना पॉजिटिव पाए जाने पर उक्त मरीजाें के सैंपल लिए गए। साेमवार काे सभी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। अबतक कार्डियोलॉजी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हो गई है। वहीं बुलंदशहर से लौटी सीमा कुलश्रेष्ठ, उनकी पुत्र वधु बोसकी कुलश्रेष्ठ संक्रमित पाई गई हैं। छत्री मंडी के प्रतीक छाबड़ा दोबारा पॉजिटिव आए हैं। वे 30 जून को ही ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे। वहीं विनय नगर के मयंक व एसएन सक्सेना और दाल बाजार के दिपांशु के सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...