न्यूज़:- दिनांक 05/07/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस दिनांक 04/05/2020 को लगभग सुबह 8:00 बजे एक नवविवाहिता प्रसव कराने हेतु बैढन के जिला अस्पताल न्यू ट्रामा सेंटर में प्रसूता महिला – राधिका पाल पति – राजेंद्र प्रसाद पाल 19 वर्ष निवासी- झापर पोस्ट बलंगी (छत्तीसगढ़) की प्रसव के दौरान कल रात लगभग 8:30 मौत हो गयी वही परिजनों में जिला अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति गुस्सा व्याप्त है लापरवाही का आरोप लगा रहे है ।

वही परिजनों ने आरोप लगाते हुये कहा कि ड्यूटी में रहे डॉक्टर द्वारा दोपहर में बताया गया कि प्रसव नॉर्मल हो जायेगा वही ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में खून टेस्ट किया गया तो महिला के शरीर में 16.2 ग्राम खून था शाम होते ही प्रसूता महिला की हालत को देखते हुये डॉक्टरों द्वारा बड़ा आपरेशन के बाद प्रसूता महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और बच्चा सुपुर्द के बाद पति से 4 पन्नो पर हस्ताक्षर करवाये गये और इसके बाद जहाँ कुछ देर बाद प्रसूता महिला राधिका पाल मौत की गाल में समा चुकी थी और वही प्रसूता महिला के परिजन बड़ा ऑपरेशन कराने के पक्ष में नहीं थे प्रसूता महिला के परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं कि ठीक से अगर उपचार हुआ होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता वही जांच का विषय बना हुआ है ।
खबर लिखे जाने तक मृत महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को गृह ग्राम भेजा गया और वही जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान आये दिन मौतों को लेकर के तरह-तरह की चर्चाये व्याप्त है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal