ग्वालियर
मुरैना जौरी की रहने वाली एक नवविवाहिता की शनिवार को दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि में उसके पति को मामूली चोट आई हैं। जौरी निवासी आकाश राठौर अपनी पत्नी पूजा को बाइक पर बैठाकर शनिवार की दोपहर 1.30 बजे मुरैना से अपनी ससुराल रावत की अंबाह के लिए जा रहा था। पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी-दामाद का न्यौता किया था। आकाश व पूजा की बाइक को बड़ा गांव तिराहा के पास हाईवे पर एक स्कॉर्पियाे ने टक्कर मार दी, जिससे पूजा की मौके पर मौत हो गई। दिया। आकाश काे भी हल्की चोट आई हैं। उल्लेखनीय है कि आकाश व पूजा का विवाह 18 दिन पहले ही हुआ था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal