कोरोना महामारी को रोकने के लिए की गई वृहद रूप से चर्चा
सिंगरौली 29 जून। सासंद सीधी-सिंगरौली रीति पाठक की अध्यक्षता में एवं विधायक देवसर सुभाष बर्मा, चितरंगी विधायक अमर सिंह, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल के मौजूदगी में कलेक्टे्रट सभागार

में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वृहद रूप से चर्चा की गई।बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुये बताया कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार 1 से 15 जुलाई तक पूरे जिले में किल कोरोना अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हंै तथा दलों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन दलो के द्वारा घर-घर जाकर जॉच की जायेगी। जिसके तहत बरसात के मौसम मे होने वाली बिमारियों के पीडि़तों को मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की भी विधिवत जॉच की जायेगी। दल में एएनएम के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहेंगी तथा संबंधित क्षेत्र के बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अमले को भी इस कार्य मे लगाया गया है। थर्मल थर्मामीटर भी होगा जो मौके पर ही जॉच की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान संक्रमित पाया गया तो उसे तत्काल टीम के द्वारा संबंधित क्षेत्र के बीएमओ को अवगत कराया जायेगा। ताकि संबंधित व्यक्ति को उपचार मिल सके। वहीं बैठक में यह भी तय किया गया कि चेकपोस्टो पर कड़ी निगरानी रखी जाये। बाहर से आने वाले व्यक्तियो की विधिवत स्वास्थ्य जॉच की जाये। जुलाई एवं अगस्त को ध्यान मे रखते हुये यह चर्चा की गई कि बरसात के सीजन में संक्रमण के बढऩे की संभावना है। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन गंभीरता पूर्वक कराया जाये तथा प्रत्येक दुकानों में सेनेटाईजर एवं 1 मीटर की दूरी पर घेरा बनाकर ही ग्राहको को सामान बेचा जाये। साथ ही बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। इसके अलावा भी कोरोना महामारी से बचाव के संबंध मे चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज, अपर कलेक्टर बीके पाण्डेय, निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ.आरपी पटेल, योगेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal